फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Neighbor continues to rape by making obscene videos, complains after being pregnant, accused absconding

दिल्ली: अश्लील वीडियो बनाकर पड़ोसी करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर की शिकायत, आरोपी फरार

Mon, 22 Nov 2021 07:47 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 22 Nov 2021 07:47 AM IST
सार

पहले मामले में 20 वर्षीय युवती परिवार के साथ खिजराबाद गांव में रहती है। इसके माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं। करीब चार माह पूर्व युवती घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पड़ोसी युवक ने जबरन युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी इसका फायदा उठाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा।

विज्ञापन
Delhi: Neighbor continues to rape by making obscene videos, complains after being pregnant, accused absconding
अश्लील वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में कहीं अश्लील वीडियो बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया तो कहीं पर कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर मोटी रकम की डिमांड की गई। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के खिजराबाद गांव में एक युवक ने पड़ोसी युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया। इसका अश्लील वीडियो बनाकर वह युवती के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं साउथ कैंपस थाना इलाके में इंस्टाग्राम पर एक कारोबारी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये मांगे गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पहले मामले में 20 वर्षीय युवती परिवार के साथ खिजराबाद गांव में रहती है। इसके माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं। करीब चार माह पूर्व युवती घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पड़ोसी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अब आरोपी इसका फायदा उठाकर लगातार दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन


गर्भवती होने पर पुलिस को किया सूचित
इस बीच 15 नवंबर को युवती की अचानक तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो युवती के गर्भवती होने का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। काउंसलिंग में युवती ने सारी बात बताई। इसके बाद अब पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज किया। पुलिस से शिकायत करने की भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया। न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम फ्रेंड बनाकर बनाया अश्लील वीडियो अब मांग रहे 10 लाख
दूसरे मामले में साउथ कैंपस इलाके में रहने वाले एक कारोबारी को शिकार बनाया गया। 15 नवंबर को उसे इंस्टाग्राम पर एक महिला की ओर से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। एक दिन वीडियो कॉल कर महिला ने पीड़ित का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने कारोबारी को ब्लैकमेल कर 30 हजार रुपये मांगे। रुपये देने के बाद भी आरोपी आगे 10 लाख रुपये मांगने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed