{"_id":"6537e5b5c020544f8a0459f4","slug":"delhi-ncrs-air-quality-improved-due-to-favorable-weather-ashram-news-c-340-1-del1011-28600-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: अनुकूल मौसम से सुधरी दिल्ली-एनसीआर की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: अनुकूल मौसम से सुधरी दिल्ली-एनसीआर की हवा
विज्ञापन
राजधानी में प्रदूषण का स्तर 220 रहा, एक दिन पहले 263 था
आज हवाओं की दिशाएं बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रहे अनुकूल मौसम से प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा गया। मंगलवार को उत्तर-उत्तर पूर्व दिशाओं से मुख्य सतही हवाएं आठ किमी प्रतिघंटे की गति से चलीं, वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम कुछ गर्म हुआ, जिस कारण दिल्ली के प्रदूषण सूचकांक में 43 अंकों की कमी दर्ज की गई। सोमवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 263 रहा था, जो मंगलवार को घटकर 220 पर पहुंच गया।
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली में मौसमी सुधार के कारण प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई। हालांकि बुधवार को हवाओं की दिशाएं बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली बर्फली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़कर खराब श्रेणी से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। आशंका है कि बुधवार को दिल्ली में 12 किमी प्रति घंटे की गति से मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगी। सुबह हल्की धुंध भी छा सकती है, जिससे प्रदूषण स्तर में बढ़त का अनुमान है। दिल्ली में अगले छह दिन तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में रहने की आशंका है।
ग्रेटर नोएडा सबसे ज्यादा प्रदूषित
मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा ग्रेटर नोएडा प्रदूषित रहा। यहां प्रदूषण सूचकांक 248 दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 220 रहा। फरीदाबाद में 179, गाजियाबाद में 218, गुरुग्राम में 158 और नोएडा में 170 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने के बाद दिल्ली-एनसीआर में तेजी से प्रदूषण का स्तर खराब हो सकता है। प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने में स्थानीय कारक भी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
पूसा में बेहद खराब रही हवा
दिल्ली के पूसा सेंटर पर हवाओं की दशा बेहद खराब रही। यहां प्रदूषण सूचकांक 315 दर्ज किया गया। सीपीसीसी के मुताबिक, आनंद विहार में एक्यूआई 251, बवाना में 256, सोनिया विहार में 244, शादी पुर में 268, आरके पुरम में 252 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 200 से कम दर्ज किया गया।
मेट्रो के आज से बढ़ जाएंगे फेरे
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए दिल्ली मेट्रो बुधवार से सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक फेरे लगाएगी। दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रोजाना यात्रियाें का आंकड़ा भी बढ़कर 67 लाख को पार कर चुका है। मौजूदा समय में स्थिति यह है कि सुबह-शाम व्यस्त समय में मेट्रो में भारी भीड़ हो रही है। इस वजह से यात्रियों को मेट्रो में जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में मेट्रो के फेरे बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। दिल्ली मेट्रो बुधवार से अपने नेटवर्क पर कार्यदिवसों (सोमवार-शुक्रवार) पर 40 अतिरिक्त ट्रेन यात्राएं चलाएगी। येलो लाइन, ब्लू व रेड लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त कॉरिडोर है। मेट्रो प्रतिदिन 4300 फेरे लगा रही है।