दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश पर सोमवार शाम को ब्रेक लगी। दिनभर परेशान करने वाली बारिश ने शाम होते ही मौसम ऐसा खुशनुमा बना दिया कि लोग आसमान की ओर देखते ही रह गए। सोमवार शाम बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जितनी अव्यवस्था फैली, उसके ठीक उलट आसमान की सुंदरता अपने शीर्ष पर रही।
2 of 5
दिल्ली एनसीआर में दिखा इंद्रधनुष
- फोटो : अमर उजाला
शाम को बारिश रुकते ही नोएडा और गाजियाबाद में आसमान में बना इंद्रधनुष लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोग इसकी सुंदरता को निहारते रहे। बच्चों के लिए यह चहकाने वाला अनुभव रहा। हमेशा किताबों में दिखने वाले रेनबो को आसमान में देख बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।
3 of 5
दिल्ली एनसीआर का आसमान
- फोटो : अमर उजाला
उमड़ते-घुमड़ते बादलों पर पड़ रही डूबते सूरज की लालीमा ने पूरे आकाश का रंग बदल दिया। हमेशा प्रदूषण की काली परत से ढंके हुए दिल्ली एनसीआर के आसमान को इस कदर खूबसूरत रूप में देख सब जी भर कर देखते रहे।
4 of 5
आसमान में दिखा इंद्रधनुष
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने ऐसी सुहानी शाम को कैमरे में कैद करने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। छतों, बालकनियों, पार्कों और मैदानों से जमकर तस्वीरें खींची गईं।
5 of 5
delhi ncr weather
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा मालूम पड़ रहा था मानो दिनभर बारिश ने जो उथल-पुथल मचाई थी, शाम के सुहाने मौसम ने उसकी सारी थकान को धो डाला। दिल्ली व आसपास के इलाकों में यह मौसम और इंद्रधनुष लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।