{"_id":"69bc1719c1493fdc9d020a05","slug":"delhi-ncr-weather-rain-improves-delhi-air-quality-aqi-recorded-at-137-noida-air-is-clean-faridabad-most-pollut-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR Weather : बारिश से दिल्ली की हवा में सुधार, 137 AQI दर्ज, नोएडा की हवा साफ, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR Weather : बारिश से दिल्ली की हवा में सुधार, 137 AQI दर्ज, नोएडा की हवा साफ, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित
Thu, 19 Mar 2026 09:03 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:03 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से हवा बेहतर हुई है। बृहस्पतिवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 95 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
- फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विस्तार
राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह से हवा बेहतर हुई है। बृहस्पतिवार को यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 137 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। इसमें बुधवार की तुलना में 95 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर, एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 164 दर्ज किया गया, जो हवा की मध्यम श्रेणी है। इस दौरान गुरुग्राम का एक्यूआई 154 और गाजियाबाद व ग्रेटर नोएडा का 148 दर्ज किया गया। नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 136 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे के गति से चली। वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 4000 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 125.8 और पीएम2.5 की मात्रा 61.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। सीपीसीबी के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार तक हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार रहेगी।
विज्ञापन