{"_id":"600ce75e8ebc3e340453b0b3","slug":"delhi-ncr-weather-forecast-update-today-fog-shrouds-parts-of-delhi-and-ncr","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया, दृश्यता घटकर हुई 100 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया, दृश्यता घटकर हुई 100 मीटर
Sun, 24 Jan 2021 01:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम
- फोटो : एएनआई
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज यानि रविवार सुबह फिर से घना कोहरा छाया है। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई है। कश्मीरी गेट और जीटी करनाल पर घना कोहरा छाया है।
विज्ञापन
वहीं, हापुड़ और गाजियाबाद के कई इलाकों में घना कोहरा छाया होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर सामने दिखना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई इलाकों में दृश्यता काफी कम है।
इससे पहले, बीते 24 घंटों में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान बढ़ने और धूप खिली होने से वीकेंड पर दिल्लीवालों को ठिठुरन से राहत मिली। हालांकि, घना कोहरा परेशानी का सबब बना रहा।
विज्ञापन
दिल्लीः राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाए रहने की वजह से विज़िबिलिटी कम हुई। तस्वीरें कश्मीरी गेट और जीटी करनाल रोड से। pic.twitter.com/09QPr6ITGy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2021विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, हापुड़ और गाजियाबाद के कई इलाकों में घना कोहरा छाया होने के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर सामने दिखना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे समेत कई इलाकों में दृश्यता काफी कम है।
इससे पहले, बीते 24 घंटों में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान बढ़ने और धूप खिली होने से वीकेंड पर दिल्लीवालों को ठिठुरन से राहत मिली। हालांकि, घना कोहरा परेशानी का सबब बना रहा।
दृश्यता 300 मीटर तक पहुंच जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी। इससे दिल्ली एक बार फिर शीत लहर की चपेट में आ सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र इस वक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे दिल्ली व इससे जुड़े इलाकों में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान शुक्रवार के 4.2 की तुलना में शनिवार को आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इस दौरान धूप खिली होने से लोगों को ठंड से राहत मिली। उधर, हवा में नमी ज्यादा होने से सुबह घना कोहरा छाया रहा। 8:30 बजे तक सफदरजंग, पालम समेत कई इलाकों दृश्यता 200 मीटर के करीब तक दर्ज की गई। इससे सुबह सवेरे सड़क पर निकले वाहन चालकों का खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।