फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi-NCR: Partial improvement in pollution

दिल्ली-एनसीआर मौसम : प्रदूषण में आंशिक सुधार, आयानगर रहा सबसे ठंडा

Wed, 24 Nov 2021 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Nov 2021 07:00 AM IST
सार

अगले दो दिन तक राहत की संभावना, पराली के धुएं की हिस्सेदारी रहेगी कम।

विज्ञापन
Delhi-NCR: Partial improvement in pollution
दिल्ली का मौसम - फोटो : ANI

विस्तार

हवा की चाल व अन्य मौसमी दशाएं के कारण बीते 24 घंटे में दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता में सुधार रिकॉर्ड किया गया है। हवा 'बहुत खराब' श्रेणी का दामन छोड़कर 'खराब' श्रेणी में पहुंच गई है। हवा में सुधार अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। सप्ताह के अंत तक प्रदूषण और कम होने की संभावना है। सफर के मुताबिक आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


सफर इंडिया के मुताबिक, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में लगातार कमी रिकॉर्ड हो रही है। कुछ राज्यों में पराली जल रही है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी कम बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर होने वाला प्रदूषण इस समय अधिक बना हुआ है। बीते एक दिन में 770 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 की प्रदूषण में सिर्फ तीन फीसदी हिस्सेदारी रही। इसकी प्रमुख वजह उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सुस्त हवाओं को माना जा रहा है। इस वजह से पराली का धुआं हवा में कम जहर घोल रहा है। 
विज्ञापन


सफर का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर हो जाएगी। इस बीच हवा की रफ्तार में अधिक अंतर नहीं आएगा, लेकिन पड़ोसी राज्यों से आने वाले पराली के धुएं की हिस्सेदारी न के बराबर हो जाएगी। 25 नवंबर को हवा की दिशा की बदलकर फिर से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर हो जाएगी। इस वजह से अगले दो दिनों तक हवा का स्तर खराब से बहुत खराब श्रेणी के बीच बना रहेगा। आगामी 27 नवंबर से स्थानीय स्तर पर चलने वाली हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदूषण कम होगा। मंगलवार की शाम तक हवा में पीएम 10 का स्तर 220 व पीएम 2.5 का स्तर 114 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिक्सिंग हाइट 1450 मीटर   
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, मंगलवार को मिक्सिंग हाइट का स्तर 1450 मीटर रहा है। साथ ही पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की रफ्तार रिकॉर्ड की गई है। हवा व मिक्सिंग हाइट के अनुपात की वजह से वेंटिलेशन इंडेक्स आठ हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में मिक्सिंग हाइट का स्तर एक हजार वर्ग मीटर व  हवा की रफ्तार पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

290 रहा औसत एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, मंगलवार को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 रहा है। इससे एक दिन पहले यह 311 रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा भी बहुत खराब श्रेणी को छोड़कर खराब श्रेणी में पहुंची है। फरीदाबाद का एक्यूआई मंगलवार को 279 रिकॉर्ड किया गया है। इससे एक दिन पहले यह 330 दर्ज किया गया था। 

दिल्ली-एनसीआर के आंकड़े
                23 नवंबर      22 नवंबर    
दिल्ली         290         311
फरीदाबाद   279         330 
गाजियाबाद  268         254
ग्रेटर नोएडा  255         202  
गुरुग्राम       276         310
नोएडा        252         270 

पांच हॉटस्पॉट

  • जहांगीरपुरी
  • बवाना
  • जट खोड़
  • मुंडका
  • द्वारका

आयानगर सबसे ठंडा

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के दौर के बाद मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है। मंगलवार को दिल्ली का आयानगर नौ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया है। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने के साथ सर्दी से हल्की राहत मिलेगी। 

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 26.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक कम 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 38 से 81 फीसदी दर्ज हुआ। पालम, सफदरजंग व इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता का स्तर कम रिकॉर्ड किया गया। सप्ताह भर तक कोहरे से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी और सुबह-शाम सर्द हवाओं के साथ ठिठुरन का अहसास बना रहेगा। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह से दिल्ली का मौसम पूरी तरह से करवट लेगा और सर्दी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed