{"_id":"63ffd04ec06a07dd840c7bc4","slug":"delhi-ncr-grap-2-restrictions-removed-in-delhi-ncr-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi-NCR : वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप दो की पाबंदियां हटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi-NCR : वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप दो की पाबंदियां हटीं
Thu, 02 Mar 2023 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Mar 2023 03:53 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के बाद दिल्ली-एनसीआर में श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के चरण-2 के तहत लगाई गई पाबंदियों को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चरण-1 के तहत के सभी कार्य जारी रहेंगे और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी संबंधित एजेंसियों की ओर से सही तरीके से लागूू किए जाएंगे। चरण-2 के तहत डीजल से चलने वाले जनरेटर के इस्तेमाल के साथ ही होटल, रेस्तरा और ढाबों पर तंदूर में कोयले और लकड़ी को जलाने पर रोक रहती है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीबीसीबी) के शाम बजे के एक्यूआई बुलेटिन के अनुसार, 26 फरवरी को दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 291 था जो 1 मार्च को सुधकर 178 पर आ गया। संबंधित एजेंसियों के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता ठीक रहने की उम्मीद है। इसको देखते हुए ग्रैप की उपसमिति ने चरण-2 के तहत सभी पाबंदियों को हटाने का फैसला किया। एजेंसी
विज्ञापन