फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi nagar nigam election 2022: Rahul Gandhi held a meeting with the top leaders of Delhi Pradesh Congress and discussed the party prospects in the municipal elections

दिल्ली नगर निगम चुनाव: राहुल गांधी की कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, खोई जमीन वापस पाने की कोशिश करेगी पार्टी

Wed, 09 Mar 2022 06:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 09 Mar 2022 06:10 PM IST
सार

कांग्रेस के लिए नए सदस्य जोड़ने की कमेटी के चेयरमैन मुदित अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि दूसरी राजनीतिक पार्टियां मिस्ड कॉल से सदस्य बनाती हैं। इसमें जो व्यक्ति पार्टी की सदस्यता नहीं भी लेता, उसे फर्जी तरीके से किसी पार्टी का सदस्य बना हुआ बता दिया जाता है। लेकिन हमारे यहां आंकड़ों के साथ किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए रियल टाइम फोटो खींचना और ओटीपी से उसे प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है...

विज्ञापन
Delhi nagar nigam election 2022: Rahul Gandhi held a meeting with the top leaders of Delhi Pradesh Congress and discussed the party prospects in the municipal elections
राहुल गांधी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दिल्ली में अपना खोया गौरव दोबारा हासिल करने के लिए कांग्रेस नेता लगातार मंथन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक कर नगर निगम चुनाव में पार्टी की संभावनाओं को लेकर चर्चा की है। निगम में कांग्रेस की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए एक विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है, जिससे पार्टी के जनाधार में बढ़ोतरी की जा सके। इसके लिए समाज के गैर-राजनीतिक, लेकिन मजबूत सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों को टिकट दिए जाने की रणनीति अपनाई जा सकती है। इसके अलावा निगम चुनाव में 50 फीसदी से ज्यादा महिलाओं को टिकट देने का फैसला किया गया है। टिकट केवल उन्हीं लोगों को दिया जायेगा, जो अपने निर्वाचन क्षेत्र से सबसे ज्यादा कांग्रेस सदस्यों को बनाने में सफल होंगे। जनवरी से शुरू हुए सदस्यता अभियान के तहत दिल्ली में पार्टी अब तक 1.75 लाख सदस्य बना चुकी है।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों सें मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के साथ शनिवार को हुई बैठक में वर्तमान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के साथ चार पूर्व अध्यक्ष (अरविंदर सिंह लवली, अजय माकन, जय प्रकाश अग्रवाल और सुभाष चोपड़ा) भी शामिल थे। इसके अलावा शक्ति सिंह गोहिल और केसी वेणुगोपाल भी बैठक में उपस्थित थे। राहुल गांधी ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अपने सभी धुरंधरों से सवाल किया कि दिल्ली में कांग्रेस की वापसी के लिए क्या उपाय किए जाने चाहिए। सभी नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की बातों को गंभीरता के साथ सुना। माना जा रहा है कि इस बैठक में सुझाए गए मुद्दों पर विचार-विमर्श कर कांग्रेस नगर निगम चुनाव के लिए अपनी अंतिम रणनीति बनाकर खुद को चुनाव में झोंकेगी।
विज्ञापन


फिलहाल, बैठक में यह तय कर दिया गया है कि जो प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कांग्रेस सदस्य बनाने का काम करते हैं, उन्हें नगर निगम चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाएगा। इसके लिए बाकायदा एक एप तेयार किया गया है, जिस पर रियल टाइम फोटो खींचकर और ओटीपी के माध्यम से प्रमाणित करने के बाद ही किसी व्यक्ति को कांग्रेस का सदस्य होना स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के लिए नए सदस्य जोड़ने की कमेटी के चेयरमैन मुदित अग्रवाल ने अमर उजाला को बताया कि सदस्यता अभियान पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। दूसरी राजनीतिक पार्टियां मिस्ड कॉल से सदस्य बनाती हैं। इसमें जो व्यक्ति पार्टी की सदस्यता नहीं भी लेता, उसे फर्जी तरीके से किसी पार्टी का सदस्य बना हुआ बता दिया जाता है। लेकिन हमारे यहां आंकड़ों के साथ किसी तरह का फर्जीवाड़ा न हो, इसके लिए रियल टाइम फोटो खींचना और ओटीपी से उसे प्रमाणित करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, मतदाता का दिल्ली का वोटर आई कार्ड होना भी अनिवार्य किया गया है।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल ने कहा कि फरवरी महीने में लगभग एक लाख कांग्रेस सदस्य बनाए गए थे। लेकिन चुनाव करीब आते ही सदस्य बनाने के काम में तेजी आ रही है। मार्च के केवल शुरुआती आठ दिनों में ही 75 हजार सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा सदस्यों को बनाने वाले लोगों को टिकट देकर उन्हें चुनाव में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed