फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Murdered with sticks on suspicion of stealing mobile and airphone even after a month the deceased has not been identified accused arrested

दिल्ली: मोबाइल व एयरफोन चोरी करने के संदेह में डंडे वार कर हत्या, एक महीने बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 May 2022 07:40 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 03 May 2022 07:40 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दो अप्रैल को सूचना मिली थी कि हनुमान मूर्ति, पीके रोड पर फुटपाथ पर एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर घायल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi Murdered with sticks on suspicion of stealing mobile and airphone even after a month the deceased has not been identified accused arrested
पुलिस गिरफ्त में डंडे से पीटकर हत्या करने का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के मंदिर मार्ग थाना इलाके में मोबाइल फोन व एयरफोन चोरी करने के संदेह में एक युवक ने फुटपाथ पर रहे शख्स की डंडे से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पीड़ित पर डंडे से 30 से ज्यादा वार किए थे। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने आरोपी युवक शाहिद (25) को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। खास बात ये है कि एक महीने बाद भी मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी अमरूथा गुगुलोथ के अनुसार दो अप्रैल की शाम करीब 5:38 बजे सूचना मिली थी कि हनुमान मूर्ति, पीके रोड पर फुटपाथ पर एक व्यक्ति घायलावस्था में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मंदिर मार्ग थानाध्यक्ष सतविंदर सिंह व इंस्पेक्टर सुशील कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। घायल को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शुरू में पुलिस स्वभाविक मौत की कार्रवाई कर रही थी। पुलिस को 29 अप्रैल को जब पोस्टमार्टम मिली तो पता लगा कि पीड़ित के चेहरे, कंधे, छाती, पेट, पीठ, लांघ समेत शरीर पर अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। हत्या का मामला दर्जकर इंस्पेक्टर सुशील कुमार तिवारी व एसआई धर्मेन्द्र की टीम ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज से पता लगा कि पीड़ित हनुमान मंदिर के पास स्थित पार्क से लंगड़ाता हुआ निकल रहा था। उसके पीछे आरोपी शाहिद डंडा लेकर आ रहा था। पीड़ित हनुमान मंदिर के पास गिर गया। आरोपियों ने फिर उसके ऊपर डंडे से वार किए। मंदिर के सुरक्षा गार्ड आदि ने उसे रोका। पुलिस को जांच के दौरान एक व्यक्ति ऐसा मिल गया जो शाहिद को जानता था।

सर्विलांस से मिला आरोपी का पता

पुलिस को मोबाइल सर्विलांस से पता लगाया कि आरोपी नोएडा में है। पुलिस ने आरोपी शाहिद को नोएडा से 30 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी शाहिद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

उसने बताया कि वह पार्क में सो गया था। जब जगा तो उसका मोबाइल व एयरफोन नहीं था। उसे लगा कि मृतक ने उसका मोबाइल चुराया है। इस पर उसको गुस्सा आ गया और उसने डंडे से पीड़ित को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शाहिद के खिलाफ पहले से एक चोरी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed