फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: More than 100 resident doctors of Swami Dayanand Hospital sacked

दिल्ली : स्वामी दयानंद अस्पताल के 100 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर बर्खास्त

Fri, 04 Feb 2022 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 06:17 AM IST
सार

मगर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त विकास आनंद ने कहा है कि अभी तक हड़ताली डाक्टर्स की बर्खास्तगी के संबंध में कोई आदेश पारित नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Delhi: More than 100 resident doctors of Swami Dayanand Hospital sacked
swami dayanand hospital - फोटो : एएनआई

विस्तार

चार महीने से वेतन न मिलने की वजह से हड़ताल में शामिल 100 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। बृहस्पतिवार को पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल ने अनुपस्थित सीनियर और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को नए सिरे से इन पदों के लिए साक्षात्कार कराने का निर्णय भी लिया है। इनके अलावा अस्पताल प्रबंधन ने विभागों से कहा है कि अस्थायी रुप से कार्यरत डॉक्टरों की अनुपस्थिति लगाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपी जाए। अस्पताल प्रबंधन ने विरोध प्रदर्शन में शामिल डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। वहीं, दूसरी ओर निगम अस्पताल के इस आदेश को लेकर विरोध भी शुरू हुआ है। हालांकि पूर्वी निगम आयुक्त ने बर्खास्तगी के आदेश से इनकार किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार और केंद्र के अस्पतालों में कार्यरत रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रबंधन ने डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की तो पूरी दिल्ली में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (फोर्डा) का कहना है कि निगम एक ओर कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहा है। वहीं दूसरी ओर निगम की मनमानी के खिलाफ विरोध जताने वालों के खिलाफ गैर कानूनी रुप से कार्रवाई की जा रही है। फोर्डा का कहना है कि प्रबंधन ने निर्देश वापस नहीं लिए तो विरोध और तेज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में बीते मंगलवार से कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। नर्सिंग कर्मचारियों से लेकर डॉक्टर तक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां मरीजों को प्रवेश भी नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि निगम की ओर से उन्हें बीते चार महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उनके परिवार के पालन पोषण पर संकट भी आ खड़ा हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा, विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा। 

हड़ताल पर गए डाक्टरों की बर्खास्तगी का कोई आदेश जारी नहीं किया: आयुक्त

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त विकास आनंद ने कहा है कि अभी तक हड़ताली डाक्टर्स की बर्खास्तगी के संबंध में कोई आदेश पारित नहीं हुआ है। उन्होंने स्वामी दयानंद अस्पताल में हड़ताल पर गए डाक्टरों से वापस काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम विषम आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है और ऐसे समय में भी निगम अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है।

आयुक्त ने स्वामी दयानंद अस्पताल के डाक्टरों को आश्वासन दिया कि उन्हें फरवरी और मार्च का वेतन समय पर दिया जाएगा। साथ ही वित्त की उपलब्धता के आधार पर मई माह में उनके बकाया एरियर्स का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय पूर्वी दिल्ली नगर निगम आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में हमारे समक्ष चुनौती है कि इस समय हम अपने उपलब्ध संसाधनों का अधिततम उपयोग करते हुए नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि नगर निगम हड़ताल पर गए डाक्टरों की उचित मांगो के प्रति संवेदनशील है और फंड उपलब्ध होने पर उनको पूरा करने के प्रति प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed