फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Metro will run on Gray and Pink line extension Union Minister will inaugurate on August 6

दिल्ली मेट्रो: ग्रे और पिंक लाइन पर रफ्तार भरेगी ट्रेन, छह अगस्त को केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

Sun, 01 Aug 2021 11:34 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 11:34 AM IST
सार

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी है। अब इन दोनों लाइनों पर मेट्रो रफ्तार पकड़ेगी। हरियाणा के गांव के लोगों को इससे बहुत राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi Metro will run on Gray and Pink line extension Union Minister will inaugurate on August 6
delhi metro - फोटो : PTI

विस्तार

पिंक और ग्रे लाइन के नवनिर्मित दो अलग अलग सेक्शन पर शुक्रवार से मेट्रो दौड़ने लगेगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप पुरी एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। मेट्रो सेवा के शुरू होने से दोनों सेक्शन के लाखों यात्रियों के लिए परिवहन का एक और विकल्प उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन


पिंक लाइन के शेष हिस्से में मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकलुपरी (संजय झील)के बीच मेट्रो की पिंक लाइन कॉरिडोर पर 59 किलोमीटर के दायरे में यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं निर्बाध उपलब्ध होंगी। इससे पिंक लाइन की कनेक्टिविटी प्रमुख बाजारों और आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन से होगी।
विज्ञापन


ग्रे लाइन के नजफगढ़- ढांसा बस स्टैंड के बीच भी शुक्रवार से मेट्रो का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इससे द्वारका-नजफगढ़ मेट्रो का विस्तार ढांसा बस स्टैंड तक हो जाएगा। इससे दिल्ली और हरियाणा के गांवों में रहने वालों के लिए भी दिल्ली के अलग अलग कोने तक पहुंचना आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी-मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इस बचे हुए हिस्से में रिहायशी क्षेत्र होने की वजह से मेट्रो निर्माण में देरी हुई। दोनों सेक्शन पर मेट्रो निर्माण पूरा होने के बाद सफल ट्रायल के बाद दिल्लीवासियों के लिए एक साथ दोनों सेक्शन पर मेट्रो सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी)के कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक शुक्रवार दोपहर 3 बजे के बाद यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इससे लाखों यात्रियों को आवागमन में सुविधा बढ़ जाएगी। करीब 1.891 किलोमीटर में नजफगढ़-ढांसा बस स्टैंड के बीच मेट्रो का विस्तार किया गया है। इसपर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से यात्रियों को दिल्ली और हरियाणा के ग्रामीण इलाकों से भी आवागमन में सुविधा बढ़ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed