Delhi Metro Video: आंटी ने लगाई कपल की ऐसी क्लास, बोलीं- ज्यादा आग है क्या... तो कहीं चले जमकर लात-घूंसे
दिल्ली मेट्रो से दो वीडियो सामने आए हैं। पहला ट्रेन में बैठीं दो महिलाएं एक कपल से अश्लील हरकतें करने पर झगड़ा करती नजर आ रही हैं। तो दूसरी तरफ दो शख्स एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो के आए दिन वीडियो वायरल हो रहे हैं। ताजा वीडियो एक कपल की अश्लील हरकत का है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मेट्रो ट्रेन में बैठीं दो महिलाएं एक कपल से झगड़ा कर रही हैं। कपल पर आरोप है कि दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। एक मिनट 14 सेकंड के वीडियो में आंटी और कपल में जमकर बहस हो रही है। तभी अंत में एक शख्स हंगामे को शांत करने के लिए हाथ बढ़ाता है। इस वीडियो को एक शख्स ने अपने मोबाइल कैमरे में शूट कर लिया।
बड़े बदतमीज हो... दिल्ली मेट्रो में कपल को फटकार लगाती दो आंटिया... कपल भी बहस करने पर उतर आए.@OfficialDMRC #DelhiMetro pic.twitter.com/uBbijCb8LU
— Shyamji Tiwari (@M_ShyamJi) June 27, 2023विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ओर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स एक दूसरे से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि मेट्रो ट्रेन में यात्री खचाखच भरे हुए हैं। इसी दौरान दो शख्स एक दूसरे का मुंह पकड़ लेते हैं और एक दूसरे से खींचातानी कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को लात घूंसे चला रहे हैं। चलती मेट्रो में हंगामा होता देख कई लोग बीच बचाव के लिए आते हैं।
A fight broke out between two people on @OfficialDMRC Violet Line. #viral #viralvideo #delhi #delhimetro pic.twitter.com/FbTGlEu7cn
— Sachin Bharadwaj (@sbgreen17) June 28, 2023
ऐसा पहले बार नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं। कभी बिकिनी गर्ल तो कभी गंदी हरकतें और कभी कपल के बीच रोमांस। आए दिन मेट्रों में सफर करने वाले यात्रियों को ऐसी चीजों से गुजरना पड़ता है।