फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   5G Service in Delhi Metro Passengers Will Be Able To Use 5G Network While Traveling News in Hindi

Delhi Metro : सफर में मेट्रो यात्री कर सकेंगे 5 जी नेटवर्क का इस्तेमाल, खत्म होगा कॉल ड्रॉप का झंझट

Thu, 17 Nov 2022 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 04:31 AM IST
विज्ञापन
5G Service in Delhi Metro Passengers Will Be Able To Use 5G Network While Traveling News in Hindi
5G Network - फोटो : pixabay

मेट्रो यात्रियों को सफर में अब इंटरनेट का इस्तेमाल या कॉल ड्रॉप की समस्या से नहीं जूझना होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सेक्टर-25 तक विस्तार के बाद मेट्रो परिचालन शुरू होने से यात्रियों को 5-जी नेटवर्क की सेवा मिलने लगेगी। द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर(आईआईसीसी) तक मेट्रो परिचालन की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस पर मेट्रो सेवाएं शुरू होने से यात्रियों सहित देश-विदेश के सैलानियों को भी विश्वस्तरीय सुविधा मिलने लगेगी। अगले चरणों में मेट्रो की सभी लाइनों पर यात्रियों को 5 जी नेटवर्क से निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन


बदलती तकनीक और जरूरतों को देखते हुए मेट्रो यात्रियों के लिए 5 जी की सुविधा मिलने से उन्हें काफी फायदा होगा। मेट्रो में यात्रा के दौरान बगैर कोई बाधा मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे यात्रियों को सफर के दौरान भी दुनिया की गतिविधियों से रूबरू होने या जरूरी बातचीत में रुकावट नहीं आएगी। 5 जी नेटवर्क से हाई स्पीड इंटरनेट के साथ साथ मेट्रो के सुरंगों में भी निर्बाध कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


भूमिगत मेट्रो स्टेशनों को किया जा रहा है अपग्रेड
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तरफ निर्बाध कनेक्टिविटी के लिए येलो, वायलेट और ब्लू लाइन के 29 भूमिगत स्टेशनों पर सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) के सहयोग से इसी माह के अंत तक सभी स्टेशनों पर सिग्नलिंग प्रणाली में बदलाव किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को निर्बाध कनेक्टिविटी मिल सके। इसके तहत दिल्ली विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, एम्स, हौज खास, मंडी हाउस, द्वारका सेक्टर-21, केंद्रीय सचिवालय सहित दूसरे स्टेशन शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करार खत्म होने के बाद बंद कर दी गई वाई फाई की सुविधा
वाई-फाई सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों की तरफ से नियम और शर्तों में कमियों के कारण डीएमआरसी ने उनके साथ करार खत्म कर दिया। इससे सभी लाइनों पर निशुल्क वाई फाई की सुविधा को भी करना पड़ा। अगस्त में वाईफाई सेवा को वापस लिए जाने के बाद से मेट्रो यात्रियों को सफर में कई जगहों पर निर्बाध कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है।

 
2020 में एयरपोर्ट लाइन पर निशुल्क वाई फाई की सुविधा शुरू की गई थी। कोरोना महामारी काल में करीब साढ़े पांच महीने तक मेट्रो सेवाएं बंद रही। इसके बाद से ब्लू और येलो लाइन के स्टेशनों पर भी वाई फाई की सेवा उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed