फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Meteorological Department has issued a yellow alert, relief will be available after two days of scorching heat

दिल्ली: मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट, दो दिन भीषण गर्मी के बाद मिलेगी राहत

Mon, 18 Apr 2022 07:02 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Apr 2022 07:02 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi Meteorological Department has issued a yellow alert, relief will be available after two days of scorching heat
दिल्ली में दो दिन पड़ेगी भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के अभाव में रविवार को पारा फिर चढ़ गया। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से चार अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसे लेकर विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने की वजह से पारा गिरने से भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 21 से 67 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। दिनभर चिलचिलाती धूप निकली रही और लू चलने से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। विभाग ने सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इसके अगले दिन भी पारा 42 तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बुधवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

उधर, दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सबसे खराब हवा फरीदाबाद की रही। दिल्ली का एक्यूआइ 251, फरीदाबाद 358, गाजियाबाद 239, ग्रेटर नोएडा 288, गुरुग्राम 276 व नोएडा 269 एक्यूआइ रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed