फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi mcd election result 2021 aap won 4 seats congress one bjp unable to secure its one seat reasons and analysis

नगर निगम उपचुनाव परिणामः आप का जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस का खुला खाता, अपनी सीट भी न बचा सकी भाजपा

Wed, 03 Mar 2021 11:29 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Mar 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi mcd election result 2021 aap won 4 seats congress one bjp unable to secure its one seat reasons and analysis
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आप की बड़ी जीत - फोटो : एएनआई

दिल्ली में अगले साल नगर निगम चुनाव होने हैं, ऐसे में आज नगर निगम उप चुनाव के नतीजों को अगले साल की दिशा और दशा तय करने वाला परिणाम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आज जो नतीजे आए हैं वह कमोबेश ऐसे ही नतीजे अगले साल चुनाव में दिख सकते हैं। 28 फरवरी को दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों में चुनाव हुआ था जिनके आज नतीजे आए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी ने जहां अपनी सीटों पर दोबारा विजय पाई है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए सबको चौंका दिया है। जानिए किन सीटों पर किसकी जीत हुई है और पिछली बार ये सीटें किसके पास थीं-

विज्ञापन


त्रिलोकपुरी सीट- इस सीट पर आम आदमी पार्टी के विजय कुमार की 4986 मतों से जीत हुई है। उन्हें कुल 12,845 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के प्रतिनिधि ओम प्रकाश को 7,859 वोट ही मिले। यह सीट पिछली बार भी आम आदमी पार्टी के पास ही थी। यहां पर पहले आप के जो पार्षद थे वह विधायक बन गए जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी और अब फिर से आम आदमी पार्टी इस सीट पर जीत गई है।
विज्ञापन


रोहिणी सी सीट- रोहिणी सीट पर भी आम आदमी पार्टी ने दोबारा कब्जा जमाया है। यहां उसके उम्मीदवार राम चंदर को कुल 14,328 वोट मिले हैं, वहीं दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के राकेश को 11,343 मत हासिल हुए। यह सीट भी पहले आप के पास ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शालिमार बाग सीट- शालीमार बाग सीट पिछली बार भाजपा के कब्जे में थी लेकिन इस बार इस पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की। आप उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से भाजपा की सुरभि जाजू को हराया। सुनीता ने कुल 9764 वोट हासिल किए और अपनी जीत सुनिश्चित की।

चौहान बांगर सीट- चौहान बांगर वह सीट है जहां से कांग्रेस ने अपना खाता खोला। पांचों सीटों पर जहां उप चुनाव हुए यही वह सीट है जिसमें हार जीत का अंतर बहुत ज्यादा है। कांग्रेस के चौधरी जुबैर अहमद ने आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक खान को यहां 10,642 वोटों से हराया। यह सीट पूर्व में आप के पास ही थी लेकिन इस बार कांग्रेस ने इस पर कब्जा जमाया।


कल्याणपुरी सीट- कल्याणपुरी सीट से आप के धीरेंद्र कुमार ने 7,043 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सिया राम कन्नौजिया को पछाड़ा। यह सीट भी पहले आप के पास ही थी लेकिन पार्षद के विधायक बनने के चलते यह सीट खाली हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed