फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi mcd election 2021 bjp introduces three new faces for all three corporation

दिल्ली: एमसीडी चुनावी शतरंज पर भाजपा ने बिछाए नए मोहरे, भ्रष्टाचार के आरोप से उबरने के लिए इस नीति का प्रयोग करती है पार्टी

Wed, 09 Jun 2021 12:39 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

भाजपा एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। अगामी निगम चुनाव को देखते हुए वह हर चीज अपना रही है, जिससे उन्हें तीनों निगमों में जीत का ताज हासिल हो सके। 

विज्ञापन
delhi mcd election 2021 bjp introduces three new faces for all three corporation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा एक बार फिर नए मोहरों पर चुनावी बिसात बिछाने को तैयार है। पिछले चुनजाव की तरह ही अगामी चुनाव में भी भाजपा नए मोहरों पर दाव लगाने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। इसका संकेत तीनों निगमों में महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष व नेता सदन के नए चेहरों ने दिया है। 

विज्ञापन


तीनों नगर निगमों के लिए भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। एक तरह से तीनों निगम में नई टीम होगी व तीनों निगम को नए महापौर, उपमहापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष व तीन सदस्य मिलेंगे। भाजपा ने पुराने सभी पार्षदों को पिछले चुनाव में टिकट तक देने की जहमत नहीं उठाई है। इस तरह से साफ हो गया है कि आगामी निगम चुनाव भाजपा नए चेहरों पर ही दांव लगाकर लड़ेगी। 
विज्ञापन


भाजपा एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। अगामी निगम चुनाव को देखते हुए वह हर चीज अपना रही है, जिससे उन्हें तीनों निगमों में जीत का ताज हासिल हो सके। चुनावी रणनीतिकार भी बताते हैं कि पिछले निगम में जीत का सिक्का अगर चला था तो अमित शाह की वह नीति थी जिसमें पुराने पार्षदों की जगह सभी नये चेहरे उतारे गए थे। इसका फायदा यह हुआ था कि बार-बार निगम पर लगाए जाने वाले भ्रष्टाचार के आरोप चुनावी मुदद्दा नहीं बन पाए और निगम की स्थिति तीनों नगर निगम में बेहतर रही थी। भ्रष्टाचार की छवि से उबरने के लिए भाजपा यह प्रयोग करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी आम आदमी पार्टी के निशाने पर एमसीडी का भ्रष्टाचार मुद्दा रहा। लगातार कई आरोप निगम पर जड़े गए। वहीं, महापौर जयप्रकाश समेत तीनों महापौर ने बकाया फंड को लेकर भूख हड़ताल कर दिल्ली सरकार को कठघरे में खड़ा किया। चुनावी रणनीतिकारों का भी मानना है कि निगम पर लगाए गए भ्रष्टाचार के कीचड़ को धोने के लिए नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है। 


उत्तरी एमसीडी मेयर को भी नहीं मिला अवसर
निगम की राजनीति में तेज-तर्रार नेता के रूप में छवि रखने वाले जयप्रकाश (जेपी) को भाजपा ने इस बार मौका नहीं दिया है। वह भाजपा व संघ में सक्रिय नेता के रूप में माने जाने वाले मेयर हैं। साथ ही दक्षिणी निगम की मेयर अनामिका व पूर्वी निगम के मेयर निर्मल जैन को एमसीडी दंगल से दूर कर दिया गया है। हालांकि, सियासी मैदान में शुरू से इन नेताओं को कोई न कोई महत्वपूर्ण पद दिए जाने की चर्चा थी। 

भाजपा की ओर से जारी सूची 
पद उत्तरी निगम  दक्षिणी निगम पूर्वी निगम
महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह मुकेश सूर्यान श्याम सुंदर अग्रवाल
उपमहापौर अर्चना दिलीप सिंह पवन शर्मा किरण वैध
स्थायी समिति अध्यक्ष जोगीराम जैन कर्नल बीके ऑबरॉय वीर सिंह पंवार
नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी इंद्रजीत सहरावत सत्यपाल सिंह

                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed