फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi MCD by election result 2021 live updates aap congress bjp

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा को झटका, आप ने मारी बाजी

Wed, 03 Mar 2021 11:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 03 Mar 2021 11:04 AM IST
सार

नगर निगम उपचुनाव को लेकर आज पांच सीटों पर हार-जीत का फैसला हो गया जो काफी महत्वपूर्ण है। पांच में से चार वार्डों में आप ने जीत हासिल की है वहीं कांग्रेस ने एक सीट पर सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है। वहीं पिछली चुनाव में इनमें से एक सीट पर काबिज रही भाजपा खाता भी नहीं खोल सकी। देखें पूरे परिणाम...

विज्ञापन
Delhi MCD by election result 2021 live updates aap congress bjp
अरविंद केजरीवाल - फोटो : AmarUjala

विस्तार

सभी सीटों के परिणाम घोषित, चार पर आप और एक पर कांग्रेस की जीत

विज्ञापन

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के पांचों वार्ड के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें से चार वार्ड रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी पर आप ने परचम लहराया है वहीं चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। दूसरी ओर भाजपा अपनी एक सीट भी नहीं बचा सकी।

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे
चौहान बांगर वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार 10 हजार से ज्यादा वोट से लीड कर रहे हैं। यह पांचों वार्डों में बढ़त का सबसे बड़ा मार्जिन है।

कल्याणपुरी वार्ड से जीते आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार

कल्याणपुरी वार्ड में कुल 9 राउंड की मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यहां से आप उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार को कुल 14,302 वोट मिले। यहां से दूसरे नंबर पर भाजपा रही जिसके उम्मीदवार सियाराम कन्नौजिया को सात हजार के करीब वोट मिले।
विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम उपचुनाव काउंटिंग-
1. कल्याणपुरी - आप 4732 वोट से आगे(6 राउंड)
2. त्रिलोकपुरी - आप 3156 वोट से आगे(4 राउंड)
3. चौहान बांगड़- कांग्रेस 7043 वोट से आगे (6 राउंड)
4. शालीमार बाग - आप 1472 वोट से आगे(5 राउंड)
5. रोहिणी C - आप 2323 वोट से आगे (8 राउंड)

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस भारी मतों से आगे, 50 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी
चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस 5800 वोटों से भी ज्यादा से आगे है और यहां उसकी जीत लगभग तय हो चुकी है। वहीं खबर है कि 50 प्रतिशत वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। पांच वार्डों में कुल वोटरों की संख्या 2,42,414 है जबकि वोट केवल 1,23,299 मतदाताओं ने डाले हैं। 67,938 मतों की गणना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वार्डों में आप को बढ़त
नगर निगम उपचुनाव के लिए रोहिणी सी, शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और चौहान बांगर इलाके में चुनाव हुआ है जिसमें से चौहान बांगर को छोड़कर सभी चार सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

चौहान बांगर सीट पर कांग्रेस आगे
वहीं कांग्रेस एक सरप्राइज फैक्टर की तरह सामने आई है और चौहान बांगर सीट पर 3000 से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए है।

2022 के निगम चुनाव की दिशा तय करेगा उपचुनाव
इस चुनाव से वर्ष 2022 में होने वाले निगम चुनाव की भी दिशा तय होगी और जनता का रूझान पता चलेगा। वहीं, दूसरी ओर चुनाव के बाद  ही तीनों प्रमुख पार्टी की ओर से नेता जीत की दावेदारी ठोक चुके हैं। तीनों पार्टियां इसे अगले निगम चुनाव का सेमीफाइनल मानकर चल रही हैं।


28 फरवरी को हुए थे पांचों वार्डों में चुनाव
बता दें कि पांच वार्डों की सीटों पर गत 28 फरवरी को 44 केंद्रों पर उपचुनाव हुआ था। इसमें सभी वार्डों के कुल 24,24,14 मतदाताओं में से 12,32,99 मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया था। इस वजह से कुल 50.86 फीसदी मतदान हुआ था। सबसे अधिक मतदान कल्याणपुरी वार्ड में 59.19 फीसदी दर्ज किया गया था जबकि सबसे कम शालीमार बाग 43.33 फीसदी रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed