{"_id":"60e054b68d707c71d005bf9c","slug":"delhi-maulana-azad-institute-ranked-first-in-dentistry-cm-kejriwal-glad-with-this-achievement","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: दंत चिकित्सा में पहले स्थान पर मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट, सीएम केजरीवाल ने कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: दंत चिकित्सा में पहले स्थान पर मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट, सीएम केजरीवाल ने कही यह बात
Sat, 03 Jul 2021 05:44 PM IST
कुमार संभव
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 03 Jul 2021 05:44 PM IST
सार
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले छह साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी निवेश किया। इसका नतीजा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल आज निजी अस्पतालों से भी बेहतर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दंत चिकित्सा के मामले में दिल्ली के मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज को देश के सरकारी और प्राइवेट सभी तरह के अस्पतालों में पहले स्थान पर रखा गया है। यह सर्वे एक मीडिया संस्थान द्वारा किया गया, जिसमें मौलाना आजाद कॉलेज को यह गौरव हासिल हुआ। दिल्ली के एक अस्पताल को अव्वल चुने जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले छह साल में आम आदमी पार्टी की सरकार ने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर काफी निवेश किया। इसका नतीजा है कि दिल्ली के सरकारी अस्पताल आज निजी अस्पतालों से भी बेहतर साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया के अंदर दिल्ली के सरकारी हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा है। सरकारी सिस्टम पर लोगों का भरोसा खत्म हो गया था। यह भरोसा दोबारा लौट रहा है, जो देश के लिए एक अच्छी खबर है।
विज्ञापन