दिल्ली: जिमखाना क्लब से लाखों की शराब गायब, ईओडब्ल्यू ने किया मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जिमखाना क्लब के पास आबकारी का वैध लाइसेंस है। क्लब अपने सदस्यों को परोसने के लिए शराब खरीदता है। कोविड की वजह से वर्ष 2020 में 20 मार्च को क्लब को लॉक डाउन लगने पर बंद कर दिया गया। जून में लॉक डाउन के बाद क्लब खुला को स्टॉक से भारी मात्रा में शराब की बोतलें कम मिलीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सफदरजंग रोड स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब से लॉकडाउन के दौरान लाखों की शराब गायब हो गई। हालात सामान्य हुए और शराब के स्टाक की जांच हुई तो हेराफेरी का पता चला। क्लब से करीब 2.14 लाख की 78 बोतल शराब की बोतलें गायब मिलीं। क्लब ने इंटरनल इंक्वारी कराई तो पूर्व सचिव समेत तीन लोगों के अलावा कुछ अन्य लोग भी हेराफेरी में शामिल पाए गए। मामले को गंभीर मानते हुए क्लब के कार्यवाहक सचिव ने दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्यवाहक सचिव ने अपनी शिकायत में बताया कि दिल्ली जिमखाना क्लब (डीजीसी) के पास आबकारी का वैध लाइसेंस है। क्लब अपने सदस्यों को परोसने के लिए शराब खरीदता है। कोविड की वजह से वर्ष 2020 में 20 मार्च को क्लब को लॉक डाउन लगने पर बंद कर दिया गया। इससे पूर्व 19 मार्च को बार के स्टोर में रखी शराब का स्टॉक लिया गया था। जून में लॉक डाउन के बाद क्लब खुला को स्टॉक से भारी मात्रा में शराब की बोतलें कम मिलीं।
स्टाफ ने इसकी जानकारी क्लब के सदस्यों को दी, लेकिन पर किसी ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद डीजीसी के अध्यक्ष की संज्ञान में इस मामले को लाया गया। मामले का पता चलते ही फौरन इसकी आंतरिक जांच कराई गई। जांच के दौरान पता चला कि डीजीसी के पूर्व सचिव लॉकडाउन के दौरान क्लब के ही क्वार्टर में रुके रहे। इस दौरान बीच-बीच में वह बार स्टॉक से अपने व मिलने वालों के लिए शराब की बोतलें निकालते रहे।
पूर्व सचिव ने अपनी पसंद की महंगी शराब को अपने क्वार्टर में ले जाकर उसका इस्तेमाल किया। बार स्टॉक के लेखाजोखा से शराब के हिसाब- किताब में पूर्व सचिव व दो अन्य लोगों के नाम पर शराब देने का पता चला। डीजीसी की ओर दी गई लिखित शिकायत में पूर्व सचिव समेत तीनों के नाम थे। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।