फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Knife stabbed in friend stomach in mutual dispute

Crime in Delhi : आपसी विवाद में दोस्त ने स्विगी डिलीवरी बॉय के पेट में घोंपा चाकू

Mon, 19 Sep 2022 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 19 Sep 2022 03:35 AM IST
सार

Delhi : पंजाबी बाग इलाके में आपसी विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त के पेट में चाकू घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित स्विगी कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय काम करता है। आरोपी ने उसे सुलहनामा करने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Delhi : Knife stabbed in friend stomach in mutual dispute
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में आपसी विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त के पेट में चाकू घोंपकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित स्विगी कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय काम करता है। आरोपी ने उसे सुलहनामा करने के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। बुरी तरह घायल पीड़ित का करीब 18 दिनों तक अस्पताल में इलाज चला। अस्पताल से घर आने के बाद पुलिस ने पीड़ित के बयान पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पीड़ित की पहचान अमित यादव के रूप में हुई है। वह सपरिवार सुदर्शन पार्क मोती नगर में रहता है। वह स्विगी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। अमित ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसकी कर्मपुरा में रहने वाले दोस्त यश राजपुत से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। 28 अगस्त की शाम यश ने अमित को फोन कर सुलहनामा करने के लिए पंजाबी बाग स्थित भारत सुदर्शन पार्क में बुलाया था। अमित अपने एक दोस्त रोहित के साथ वहां पहुंचा। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद यश राजपुत अपने एक दोस्त जीत पवार के साथ कार से वहां पहुंचा। यश कार से उतरकर रोहित से हाथ मिलाया और अचानक अमित की पिटाई करने लगा। उसका दोस्त जीत कार से चाकू लेकर नीचे उतरा। यश ने उसे अमित का काम तमाम करने के लिए कहा। जीत ने अमित के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू मारे जाने से अमित वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने घायल अमित को आचार्य भिक्षु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। लेकिन अमित के बयान देने की स्थिति में नहीं होने की वजह से पुलिस ने मामले को लंबित रखा। 18 दिनों के इलाज के बाद अमित को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 16 सितंबर को हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले पर कार्रवाई करते हुए अगले दिन दोनों आरोपियों को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed