फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Jain is misusing influence in jail alleges Leader of Opposition meeting witnesses

Delhi: 'जेल में प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं सत्येंद्र जैन', नेता प्रतिपक्ष का आरोप- गवाहों से कर रहे मुलाकात

Sun, 30 Oct 2022 07:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 07:55 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। इसलिए दोषी जेल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार के मंत्री बने हुए है और 30 मई को गिरफ्तारी से पहले उनके पास जेल विभाग भी था।

विज्ञापन
Delhi Jain is misusing influence in jail alleges Leader of Opposition meeting witnesses
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन न्यायिक हिरासत में होने के दौरान तिहाड़ जेल में अपने प्रभाव का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह सहअभियुक्तों के साथ-साथ गवाहों से भी मुलाकातें कर रहे है। उन्हें जेल में अन्य सुविधाएं भी दी जा रही है। 

विज्ञापन

 


जेल अधिकारियों की मिलीभगत के बिना यह संभव नहीं है। इसलिए दोषी जेल कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जेल में बंद होने के बावजूद सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार के मंत्री बने हुए है और 30 मई को गिरफ्तारी से पहले उनके पास जेल विभाग भी था।

विज्ञापन


इस कारण जेल अधिकारी उनके पहले से संपर्क में हैं। इसका वह अवैध लाभ उठा रहे है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब तक सत्येंद्र जैन को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया, जबकि उन्हें जेल में रहते हुए पांच महीने से ज्यादा बीत चुके है। नेता प्रतिपक्ष  ने कहा कि केजरीवाल उन्हें जानबूझ कर मंत्री पद से नहीं हटा रहे। आमतौर पर अगर कोई सरकारी कर्मचारी 24 घंटे तक हिरासत में रहता है तो उसे सस्पेंड कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed