फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Jailed shooter ordered weapons but was caught in Delhi

Delhi : जेल में बंद शूटर ने मंगाए हथियार मगर दिल्ली में पकड़े गए, ,सप्लाई करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 06 Apr 2023 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 04:13 AM IST
सार

इनके कब्जे से आठ कीमती पिस्टल, आठ मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
Delhi : Jailed shooter ordered weapons but was caught in Delhi
बदमाश गिरफ्तार.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लारेंस बिश्नोई-संपत नेता गिरोह के बदमाशों को दिल्ली व पंजाब में हथियार सप्लाई करने जा रहे दो बदमाश आदित्य राजपूत उर्फ काका(22) और कुलदीप सिंह उर्फ माखन (29) को को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा है। इनके कब्जे से आठ कीमती पिस्टल, आठ मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पंजाब की जेलों में बंद बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में पता चला है कि उनसे फिरोजपुर जेल में बंद संपत नेहरा गिरोह के शार्प शूटर सौरभ प्रताप सिंह उर्फ सन्नी द्वारा ने हथियार मंगवाए थे। 
विज्ञापन


आरोपी हथियारोंं को मध्यप्रदेश से लेकर आए थे। बुधवार को सूचना के बाद स्पेशल सेल एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार, इंस्पेक्टर कर्मवीर व एसआई राजेश शर्मा की टीम ने आरोपियों को मायापुरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आदित्य राजपूत पंजाब के अमृतसर जिले के गांव सियाता और आरोपी कुलदीप सिंह गांव गुरु नानकपुरा का निवासी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लारेंस बिश्रोई- संपत नेहरा गिरोह की रंजिश देवेंद्र बंबिहा गिरोह से चल रही है। इन दोनों गिरोह की गैंगवार में पंजाब व अन्य राज्यों में काफी लोग मारे जा चुके हैं। आदित्य शूट सन्नी का सगा भाई है। सन्नी के खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या का प्रयास, उगाही, एनडीपीएस एक्ट, पुलिस की कस्टडी से भगाने और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed