{"_id":"61ed21b5ef96a12650423b4b","slug":"delhi-in-the-case-of-alleged-help-of-sukesh-chandrashekhar-the-director-general-of-jail-said-only-on-the-basis-of-evidence-the-police-will-get-permission-to-investigate","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर की कथित मदद मामले में जेल महानिदेशक ने कहा- सबूत के आधार पर ही मिलेगी पुलिस को जांच की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर की कथित मदद मामले में जेल महानिदेशक ने कहा- सबूत के आधार पर ही मिलेगी पुलिस को जांच की अनुमति
Sun, 23 Jan 2022 03:07 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:07 PM IST
सार
डीजी संदीप गोयल ने कहा कि ईओडब्ल्यू (दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा) ने 82 जेल कर्मियों की सूची भेजते हुए इनसे पूछताछ की अनुमति मांगी है। हालांकि यह मंजूरी सिर्फ सबूतों के आधार पर दी जाएगी।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर
- फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विस्तार
ठग सुकेश चंद्रशेखर की दिल्ली में जेल के अंदर कथित रूप से मदद करने के मामले में जेल महानिदेशक (डीजी) ने कहा है कि तिहाड़ जेल प्रशासन सबूत के आधार पर ही दिल्ली पुलिस को जेल कर्मियों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में जांच की अनुमति देगा।
विज्ञापन
डीजी संदीप गोयल ने कहा कि ईओडब्ल्यू (दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा) ने 82 जेल कर्मियों की सूची भेजते हुए इनसे पूछताछ की अनुमति मांगी है। हालांकि यह मंजूरी सिर्फ सबूतों के आधार पर दी जाएगी। रोहिणी जेल में बंद ठग वी सुकेश चंद्रशेखर की सहायता करने के मामले में कुछ सबूत मिलने पर दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू के डीसी मोहम्मद अली ने 10 जनवरी को तिहाड़ जेल के डीजी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
पत्र में लिखा था कि रोहिणी जेल संख्या 10 में सुकेश को मोबाइल पर बातचीत करने के एवज में करीब जेल अधिकारियों को सिर्फ मोबाइल पर बात करने के एवज में जेल अधिकारियों को बांटता था। इसकी सच्चाई के बारे में जानने के लिए जेल स्टाफ से पूछताछ की जरूरत है।
विज्ञापन