फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Himachal government announcements are copy of Kejriwal model CM Kejriwal targets BJP

दिल्ली: केजरीवाल मॉडल की नकल हैं हिमाचल सरकार की घोषणाएं, सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

Sat, 16 Apr 2022 04:50 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 04:50 AM IST
सार

चुनाव से पहले हिमाचल की भाजपा सरकार ने लोगों को फ्री बिजली, गांवों में फ्री पानी और बस किराए में छूट देने की घोषणा की है। इनको दिल्ली सरकार की नकल बताते हुए केजरीवाल ने कहा है कि घोषणाएं केवल धोखा हैं।

विज्ञापन
Delhi Himachal government announcements are copy of Kejriwal model CM Kejriwal targets BJP
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। दोनों नेताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के अंदर दिल्ली सरकार का खौफ घर कर गया है तभी वह शासन के दिल्ली मॉडल की नकल करने को मजबूर हुई है।

विज्ञापन


चुनाव से पहले हिमाचल की भाजपा सरकार ने लोगों को फ्री बिजली, गांवों में फ्री पानी और बस किराए में छूट देने की घोषणा की है। इनको दिल्ली सरकार की नकल बताते हुए कहा है कि घोषणाएं केवल धोखा हैं। लोगों को हिदायत दी है कि वह चुनाव के बाद अपनी घोषणाएं वापस लेने वाली भाजपा के झांसे में न आएं।

विज्ञापन

केजरीवाल ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि दिल्ली की नकल करके हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने कई घोषणाएं हैं। भाजपा को यह एलान अपने शासन वाले सभी राज्यों में करने चाहिए। नहीं तो लोग मानेंगे कि भाजपा ने आप के खौफ से चुनाव से पहले यह फर्जी घोषणाएं की हैं। चुनाव के बाद ये वापस ले लेंगे।

मनीष सिसोदिया ने किया हमला

मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 18 राज्यों में भाजपा व उसके सहयोगी दलों की सरकार है, लेकिन भाजपा ने कभी भी यह नहीं सोचा कि इन राज्यों में बिजली सस्ती कर दी जाए। उलटा वह फ्री दी जाने वाली योजनाओं का मजाक बनाती रही। अब जब कुछ महीनों बाद हिमाचल में चुनाव हैं तो वहां अरविंद केजरीवाल के शासन मॉडल की नकल करने का नाटक करने लगी है।

सिसोदिया के मुताबिक, भाजपा में केजरीवाल का इतना खौफ है कि उनकी इकलौती रैली से नकल पर उतर आई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि वह प्रदेश में 150 यूनिट बिजली मुफ्त करेंगे। गांव में पानी का कोई शुल्क नहीं लगेगा। महिलाओं को सरकारी बसों में आधे किराए पर सफर कराएंगे। अब लोगों को यह समझना चाहिए कि यह घोषणाएं केवल दिखावा और धोखा है।

उनका आरोप है कि भाजपा कभी भी जनता को सस्ती बिजली देने, महंगाई कम करने में यकीन नहीं रखती है। यह तो आम आदमी पार्टी का खौफ है, जो भाजपा को डरा रहा है। इसलिए भाजपा चुनाव से ठीक पहले ये घोषणाएं करने को मजबूर है। उन्होंने हिमाचल के लोगों से अपील की है कि वह भाजपा के झांसे में न आएं और आम आदमी पार्टी को वोट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed