{"_id":"616c72d7f145636c1d1c7f57","slug":"delhi-high-speed-internet-facility-started-at-all-37-stations-of-yellow-line-of-metro-ashram-news-noi610924361","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मेट्रो की येलो लाइन के सभी 37 स्टेशनों पर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मेट्रो की येलो लाइन के सभी 37 स्टेशनों पर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा शुरू
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के सभी 37 स्टेशनों पर यात्री अब निशुल्क हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने रविवार को हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली के बीच वाई-फाई की सुविधा शुरू कर दी है। खराब नेटवर्क के कारण अब यात्रियों को ई-मेल, गूगल, व्हाट्सएप, वीडियो या ऑडियो कॉल करने में परेशानी नहीं होगी। फिलहाल ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही वाई-फाई की सुविधा है। अगले साल तक मेट्रो के अंदर भी सभी लाइनों पर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी।
कोरोना काल में विपरीत हालात के बावजूद डीएमआरसी ने त्योहारों के सीजन में इस सेवा की शुरुआत कर दी है। येलो लाइन पर अधिकांश अंडरग्राउंड स्टेशन हैं। इसलिए कई बार यात्रियों को इंटरनेट का इस्तेमाल करने में परेशानी होती है। यह लाइन उत्तरी दिल्ली, सेंट्रल व साउथ दिल्ली से गुजरते हुए गुरुग्राम तक पहुंचती है। यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट मुहैया कराने के लिए सभी 37 स्टेशनों पर 330 से अधिक एक्सेस प्वाइंट लगाए गए हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस के नजदीक इस लाइन पर रोजाना हजारों छात्रों के लिए फ्री वाई-फाई की सुविधा वरदान साबित होगी।
हाई स्पीड इंटरनेट से जुड़ने के लिए ये करें
इस लाइन पर फ्री वाई-फाई की सुविधा के लिए ओयूआई डीएमआरसी फ्री वाई-फाई नाम के नेटवर्क पर लॉग इन करना होगा। नेटवर्क से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर और फिर ई-मेल आइडी डालनी होगी। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके नियम-शर्तों पर ओके करना होगा। इसके बाद कनेक्ट पर क्लिक करने से हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिल जाएगा। दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई सेवाओं के उपयोग में किसी तरह की समस्या होने पर यात्री 9541693693 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
तीन लाइन के 93 स्टेशनों पर लगाए गए 780 प्वाइंट
. 330 एक्सेस प्वाइंट येलो लाइन के 37 मेट्रो स्टेशनों पर हैं।
. 400 से अधिक एक्सेस प्वाइंट ब्लू लाइन के 50 मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए हैं।
. 50 से अधिक एक्सेस प्वाइंट एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट द्वारका सेक्टर-21 तक) छह स्टेशनों पर हैं।
एयरपोर्ट लाइन भी जल्द मिलेगी सुविधा
मेट्रो स्टेशनों पर निर्बाध वाई-फाई सेवाएं प्रदान करने के लिए मेसर्स टेक्नो सेट कॉम काम कर रही है। अगले एक वर्ष में मेट्रो ट्रेनों के अंदर भी इस सेवा को शुरू करने की तैयारी है। परिचालन के दौरान ट्रेनों में एक्सेस प्वाइंट की स्थापना या अपग्रेडेशन एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। एयरपोर्ट लाइन की ट्रेनों में भी फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के दौरान ये सेवाएं स्थगित कर दी गईं, जिन्हें अगले कुछ हफ्तों में दोबारा शुरू किए जाने की उम्मीद है।