फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Heroin worth Rs 2.5 crore seized from African national

Delhi : अफ्रीकी नागरिक से ढाई करोड़ की हेरोइन बरामद, पुलिस ने 'संडे' को किया गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 06:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Apr 2023 06:50 AM IST
सार

आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.01 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत करीब ढ़ाई करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन
Delhi: Heroin worth Rs 2.5 crore seized from African national
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बाहरी जिला की नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन सप्लाई करने वाले एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1.01 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत करीब ढ़ाई करोड़ रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


आरोपी तीन माह के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आया था और शिव विहार में अवैध रूप से रहकर अफ्रीकी रसोई में काम करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है। उसकी पहचान नाइजीरिया निवासी संडे ओकेके उगवोके के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बाहरी जिले के नारकोटिक्स सेल को जानकारी मिली कि संडे नाम का एक व्यक्ति शिव विहार में अफ्रीकन रसोई चला रहा है। वह रसोई की आड़ में दिल्ली और एनसीआर में हेरोइन की सप्लाई करता है। इस सूचना पर पुलिस ने उस पर निगरानी बढ़ाई। सात अप्रैल को पुलिस को आरोपी के हेरोइन सप्लाई के लिए तिलक नगर आने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने तुरंत उसके घर के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने एक अफ्रीकी मूल के व्यक्ति को चार मंजिला मकान से पेपर बैग लिए निकलते देखा। जैसे ही पुलिस उसकी ओर बढ़ी, आरोपी तेजी से घर में घुसने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास दो पॉलीथिन के पैकेट मिले। एक पैकेट से 302 ग्राम और दूसरे में 708 ग्राम हेरोइन मिली। बरामद हेरोइन की कीमत ढ़ाई करोड़ रुपये आंकी गई।

मेडिकल वीजा पर आया था भारत  
आरोपी ने बताया कि वह जनवरी 2020 में तीन महीने के मेडिकल वीजा पर भारत आया था। जब वह भारत आया था उससे पहले से ही उसका दोस्त केनेचिकवु चंदर विहार में रह रहा था। केनेचिकवु ने उसे चंदर विहार में एक अफ्रीकी रसोई में नौकरी तलाशने में मदद की। इस रसोई घरों में अफ्रीकी भोजन और पेय परोसे जाते हैं। यहां अफ्रीकी लोग इकट्ठा होते थे। रसोई में काम करते-करते संडे को अफ्रीकियों से नशीले पदार्थ खरीदने और बेचने की जानकारी हो गई। उसके बाद वह खुद का अफ्रीकी रसोई चलाने के लिए शिव विहार में एक फ्लैट किराए पर लिया। 


हेरोइन लेकर आते हैं अफ्रीकी 
आरोपी ने बताया कि कई नाइजीरियाई बहुत कम समय के लिए भारत आते हैं। वे भारत में हेरोइन लेकर आते हैं और दिल्ली और एनसीआर में आपूर्तिकर्ताओं को हेरोइन सौंपने के बाद वह नाइजीरिया लौट जाते हैं। उसने बताया कि उसके पास से बरामद हेरोइन उसने नाइजीरिया के नागरिक  उगोचुकवु से खरीदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed