फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Health Minister Satyendar Jain said- Ayurveda teaches how to live a healthy life, advised to walk 3 to 4 kilometers daily.

दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- स्वस्थ जीवन जीने का तरीका सिखाता है आयुर्वेद, रोज 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलने की सलाह दी

Sun, 24 Oct 2021 06:50 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 06:50 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी लोग आयुर्वेद को अधिक से अधिक अपनाएं और अपने पूरे परिवार के जीवन को स्वस्थ बनाए। उन्होंने यह बात अयुरवॉक को हरी झंडी दिखाने के दौरान कही।

विज्ञापन
Delhi: Health Minister Satyendar Jain said- Ayurveda teaches how to live a healthy life, advised to walk 3 to 4 kilometers daily.
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा कि आयुर्वेद लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का तरीका सिखाता है। यह केवल रोगों का उपचार करने का माध्यम ही नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से शरीर को रोग रहित रखने की पद्धति विकसित की जाती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी लोग आयुर्वेद को अधिक से अधिक अपनाएं और अपने पूरे परिवार के जीवन को स्वस्थ बनाए। उन्होंने यह बात अयुरवॉक को हरी झंडी दिखाने के दौरान कही।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारी जीवन पद्धति बदल रही है और इसके कारण हम लोग विभिन्न प्रकार के रोगों के शिकार बन रहे हैं। इससे बचने के लिए हमें अपने जीवन पद्धति में बदलाव करना चाहिए। हमें प्रतिदिन 3 से 4 किलोमीटर पैदल चलने को अपनी दैनिक प्रिया में शामिल कर लेना चाहिए। इससे शरीर का रक्त संचार सही रहता है और ह्रदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियां पास नहीं आती है। 
विज्ञापन


हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरी अपने हाथ में कलश लेकर समुद्र मंथन से निकले थे। उनके जन्मदिन को दीपावली के 2 दिन पहले धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed