{"_id":"610aed8ad2081e4d2e527779","slug":"delhi-health-department-officials-said-vaccination-can-prevent-third-wave-of-corona-from-becoming-fatal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन से चार महीने तक सुरक्षित है दिल्ली: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले- तीसरी लहर में बस दो महीने बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन से चार महीने तक सुरक्षित है दिल्ली: स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले- तीसरी लहर में बस दो महीने बचे
Thu, 05 Aug 2021 01:12 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:12 AM IST
सार
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अप्रैल और मई में दूसरी लहर ने राजधानी के ज्यादातर परिवारों को अपनी चपेट में लिया है। सीरो सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि करीब 60 से 70 फीसदी आबादी एंटीबॉडी ग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना मरीज को उपचार के लिए लेकर जाते स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर से पहले टीकाकरण पूरा होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विभाग का मानना है कि टीकाकरण पूरा होने से नई लहर को निष्क्रिय किया जा सकता है लेकिन उसके लिए पर्याप्त वैक्सीन मिलना भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
दिल्ली में अब तक 1.03 करोड़ से अधिक टीकाकरण हो चुका है लेकिन इनमें से 27.88 लाख लोग ही दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर पाए हैं। अगर कुल आबादी के लिहाज से देखें तो यह आंकड़ा 25 से 26 फीसदी तक है। यानी अभी भी दिल्ली में चार में से तीन लोगों का टीकाकरण खत्म होना बचा है।
विज्ञापन
विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अप्रैल और मई में दूसरी लहर ने राजधानी के ज्यादातर परिवारों को अपनी चपेट में लिया है। सीरो सर्वे के आधार पर यह कहा जा सकता है कि करीब 60 से 70 फीसदी आबादी एंटीबॉडी ग्रस्त हो चुकी है। हालांकि यह एंटीबॉडी तीन से चार महीने तक ही सुरक्षित रह सकती हैं जिसके दो महीने बीत चुके हैं। अब हमारे पास लगभग दो महीने और बचे हैं और इन्हीं में टीकाकरण पूरा हो जाता है तो नई लहर को आक्रामक होने से रोक सकते हैं। इससे अस्पतालों पर भी भार कम होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति समय पर न होने की वजह से यह दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो सप्ताह से हालात में मामूली रूप से सुधार जरूर हुआ है लेकिन 16 जनवरी से अब तक एक लंबी अवधि तक वैक्सीन के लिए ही लड़ाई लड़ते आए हैं। ऐसे में दिल्ली के लोग कब तक टीकाकरण पूरा कर पाएंगें? यह अभी भी सवाल कायम है।