फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi HC issued notice on a petition seeking direction to restrain beggars begging on traffic junctions and markets

कोरोना: सार्वजनिक स्थलों पर भिक्षा मांगने से रोकने की मांग करने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

Tue, 01 Jun 2021 11:53 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Jun 2021 11:53 AM IST
सार

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ दिल्ली सरकार, शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) और पुलिस को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि याचिका में उठाए गए मुद्दो पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Delhi HC issued notice on a petition seeking direction to restrain beggars begging on traffic junctions and markets
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : ANI

विस्तार

उच्च न्यायालय ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए रेड लाईट व बाजारों में भीख मांगने वालों पर नियंत्रण लगाने की मांग मुद्दे पर दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि इनमें कई लोग मास्क नहीं पहनते हैं या सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर नहीं रखते। ऐसे में कारों व अन्य वाहन चालकों से भीख मांगने के रवैये से संक्रमण बढ़ने का खतरा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ दिल्ली सरकार, शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) और पुलिस को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि याचिका में उठाए गए मुद्दो पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


याची अधिवक्ता नरेंद्र पाल सिंह ने खंडपीठ को बताया कि आमतौर पर देखा जा रहा है कि ट्रैफिक लाईट पर भीख मांगने वाले बिना हाथों को सैनेटाइज किए ही कारों को हाथ लगा रहे हैं या उसे साफ कर भीख मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस तथ्य के गवाह है। याची ने कहा कि यदि इनमें कोई भी संक्रमित है तो उनके इस प्रकार के रवैये से संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याची ने कहा कि संबंधित पक्षों को निर्देश दिया जाए कि इन भिखारियों का पुनर्वास किया जाए और एक स्थान पर रख कर उनको आश्रय, खाना व चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए ताकि वे सड़क पर इस प्रकार से भीख न मांगे। इसके अलावा इन्हें वैक्सीन लगाने की भी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed