{"_id":"612f66826469be5e7114c411","slug":"delhi-hc-concerned-over-large-gathering-of-afghan-nationals-outside-unhcr-saying-it-could-act-as-a-super-spreader-of-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे अफगानी नागरिकों के कारण फैल सकता है कोरोना, हाईकोर्ट ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे अफगानी नागरिकों के कारण फैल सकता है कोरोना, हाईकोर्ट ने जताई चिंता
Wed, 01 Sep 2021 05:19 PM IST
प्राची प्रियम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 01 Sep 2021 05:19 PM IST
सार
अफगानिस्तान में तालीबान के कब्जे के बाद बड़ी संख्या में अफगानी नागरिक दिल्ली स्थित यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर शरणार्थी का दर्जा मांग रहे हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसपर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह बिना कोविड नियमों का पालन किए उनका इकट्ठा होना दिल्ली में कोरोना संक्रमण के फैलाव का बड़ा कारण बन सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे अफगानी नागरिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में तमाम कोशिशों के बाद एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है, वहीं दूसरी ओर यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे अफगान नागरिकों की बड़ी संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शरणार्थी का दर्जा मांग रहे इन अफगानी नागरिकों का इस तरह एक जगह पर इकट्ठे होकर कोरोना नियमों को ताक पर रखते हुए प्रदर्शन करना संक्रमण के फैलने का कारण बन सकता है।
उच्च न्यायालय ने कहा कि इस स्थिति को बनाए रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती क्योंकि प्रदर्शनकारी मास्क पहने बिना भी एक दूसरे के बगल में बैठे और खड़े दिख रहे हैं। इसके साथ ही अदालत ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा।
जस्टिस रेखा पल्ली ने केंद्र, दिल्ली सरकार और पुलिस से कहा कि वे एक साथ मिलकर इस मुद्दे का हल निकालें और समन्वय के साथ यह सुनिश्चित करें कि अफगानी नागरिकों का यह प्रदर्शन कोरोना फैलाव का कारण न बने।
विज्ञापन
अदालत ने वसंत विहार वेलफेयर असोसिएशन द्वारा दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए इस संबंध में गृह और विदेश मंत्रालय, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस, दक्षिण दिल्ली नगर निगम और दिल्ली जल बोर्ड को नोटिस भी भेजा है। याचिका में कहा गया है कि दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार ब्लॉक बी में स्थित यूएनएचसीआर कार्यालय के बाहर बीते 15 अगस्त से बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक इकट्ठे हैं जिनके कारण स्थानीय लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं।