फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: 'Have mercy, why is it taking so long for CTET result to be out students are showing displeasure with memes

दिल्ली: 'दया पता लगाओ, ये सीटीईटी रिजल्ट आउट होने में इतना टाइम क्यों लग रहा है', छात्र मीम्स से दिखा रहे नाराजगी

Tue, 22 Feb 2022 09:26 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Feb 2022 09:26 PM IST
सार

छात्र रिजल्ट जारी नहीं करने पर अपना गुस्सा जता रहे हैं। एक उम्मीदवार ने ट्वीट किया कि अब रिजल्ट जारी कर देना चाहिए..हम मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। वहीं एक ने ट्वीट किया कि हमारी भावनाओं से मत खेलो।

विज्ञापन
Delhi: 'Have mercy, why is it taking so long for CTET result to be out students are showing displeasure with memes
सोशल मीडिया पर मीम्स से जाहिर कर रहे नाराजगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दया पता लगाओ, ये सीटीईटी रिजल्ट आउट होने में इतना टाइम क्यों लग रहा है, अब तो धुनी बाबा ही बता सकते हैं सीटीईटी रिजल्ट कब आएगा.....ऐसे ही मजेदार मीम्स के जरिए लाखों सीटीईटी उम्मीदवार रिजल्ट नहीं आने पर नाराजगी दिखाते हुए सवाल पूछ रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2021 के रिजल्ट का इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं। लेकिन बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया है।

विज्ञापन


सीटीईटी का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करने की मांग को लेकर उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। ट्विटर पर मंगलवार को रिजल्ट कब आएगा इसको लेकर मीम्स व ट्वीट की बाढ़ सी आ गई है। रिजल्ट की तारीख जानने के लिए किसी उम्मीदवार ने मीम्स में मिस्टर बीन का तो किसी ने अपराध व जासूसी शैली पर आधारित धारावाहिक सीआईडी के किरदारों का सहारा लिया, तो किसी ने कार्टून करेक्टर के माध्यम से सवाल किया कि अब धुनी बाबा ही रिजल्ट के बारे में बता सकते हैं।

विज्ञापन

छात्र रिजल्ट जारी नहीं करने पर अपना गुस्सा जता रहे हैं। एक उम्मीदवार ने ट्वीट किया कि अब रिजल्ट जारी कर देना चाहिए..हम मानसिक दबाव से गुजर रहे हैं। वहीं एक ने ट्वीट किया कि हमारी भावनाओं से मत खेलो। एक ट्वीट किया गया कि रिजल्ट पहले जल्दी आ जाता था लेकिन अभी तक नहीं आया है। अब रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।

शेड्यूल के अनुसार 15 फरवरी को आना था रिजल्ट

मालूम हो कि सीबीएसई की ओर से सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 15 लाख से अधिक छात्र बैठे थे। सीबीएसई के शेड्यूल के अनुसार सीटीईटी का रिजल्ट 15 फरवरी को जारी होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed