फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi has the lowest inflation in the entire country: CM

पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में : सीएम

Wed, 13 Sep 2023 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 09:33 PM IST
विज्ञापन
Delhi has the lowest inflation in the entire country: CM
फ्री पानी, बिजली, शिक्षा, इलाज, महिलाओं के लिए यातायात और तीर्थ यात्रा ने दिल्लीवालों को दी राहत
विज्ञापन


भाजपा सरकार के महंगाई के तीर को ढाल बनकर अरविंद केजरीवाल ने रोका : चड्ढा
राष्ट्रीय स्तर पर औसत महंगाई 6.83 फीसदी और दिल्ली में मात्र 3 प्रतिशत महंगाई : रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमेशा की तरह फिर से आंकड़ों में पूरे देश में सबसे कम महंगाई दिल्ली में है। दिल्ली सरकार की फ्री पानी, बिजली, शिक्षा, इलाज, महिलाओं के लिए यातायात, तीर्थ यात्रा ने दिल्लीवालों को राहत पहुंचाई है। एक्स पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूरे देश में सबसे सस्ती दिल्ली है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में फिल्म पीपली लाइव के गाने महंगाई डायन खाए जात हैं का हवाला देते हुए कहा कि देश में जानलेवा महंगाई है। दवाई से लेकर पढ़ाई तक हर चीज महंगी हो गई है। मोदी सरकार ने पिछले 9 साल में 30 साल की सर्वाधिक महंगाई देकर एक रिकॉर्ड कायम करने का काम किया है। दूध, दही, चावल, आटा, चाय, कॉफी पर अंग्रेजों ने भी कभी टैक्स नहीं लगाया, लेकिन मोदी सरकार टैक्स लगाए जा रही है। घटती कमाई और बढ़ती महंगाई के इस दौर में जनता को अब आधार कार्ड की बजाय उधार कार्ड की जरूरत पड़ गई है। जब पूरे देश में मोदी सरकार ने महंगाई का आक्रमण किया तो उसमें एक छोटा सा राज्य दिल्ली महंगाई से कैसे बच गया? यह इसलिए हुआ, क्योंकि भाजपा सरकार के महंगाई के तीर को ढाल बनकर अरविंद केजरीवाल ने रोका और दिल्लीवालों पर भाजपा सरकार के महंगाई का रंग चढ़ने नहीं दिया।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने टैक्स लगाकर खाद्य पदार्थों को किया महंगा
चड्ढा ने कहा कि पिछले 9 साल में मोदी सरकार ने टैक्स लगाकर खाद्य पदार्थों को इतना महंगा कर दिया है कि आम आदमी की जेब महीने के अंत तक खाली हो जाती है और उसे बहुत निराशा होती है। जब 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी, तब पेट्रोल 55 रुपये मिलता था जो अब बढ़कर 100 रुपये प्रति लीटर हो गया है। डीजल 45 रुपये प्रति लीटर था जो अब 90 रुपये प्रति लीटर है। दूध लगभग 34-36 रुपये प्रति लीटर मिलता था और आज 60 रुपये से अधिक का मिल रहा है। गैस सिलिंडर 400 रुपये का था, जो बढ़कर 1100 रुपये पहुंच गया है। इस महंगाई के दौर में भी दिल्ली देश का इकलौता राज्य है, जो महंगाई से बचा हुआ है। यह भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिसटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन की रिपोर्ट बता कह रही है। रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रीय स्तर पर औसत महंगाई 6.83 फीसदी है और दिल्ली में मात्र 3 फीसदी महंगाई है यानी दिल्ली में राष्ट्रीय औसत से आधे से भी कम महंगाई है। राजस्थान में 8.6 फीसदी, हरियाणा में 8.2, ओडिशा में 8.23 और तेलंगाना में 8 फीसदी महंगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



केजरीवाल ने दिल्ली में वेलफेयर मॉडल दिया
चड्ढा ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय औसत की आधी महंगाई इसलिए है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक वेलफेयर मॉडल दिया है। इसे महंगाई का राहत मॉडल कहा जा रहा है। लोगों को 200 यूनिट बिजली, 20 हजार लीटर पानी, स्वास्थ्य और महिलाओं को यातायात की सेवाएं और बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा मुफ्त मिलती है। इन स्कीमों से दिल्ली के एक परिवार की हर महीने करीब 15-16 हजार रुपये की बचत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed