{"_id":"61a28804bbc403580e1dfaf5","slug":"delhi-gurdwara-management-committee-money-being-sent-for-punjab-elections-sarna-ashram-news-noi618225462","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पैसा पंजाब चुनाव के लिए भेजा जा रहा : सरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पैसा पंजाब चुनाव के लिए भेजा जा रहा : सरना
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कमेटी के कार्यवाहक प्रबंधन पर लाखों रुपये की आर्थिक गड़बड़ी का आरोप मढ़ा है। दावा किया कि कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा व महासचिव हरमीत सिंह कालका गुरु की गोलक का पूरा पैसा कमेटी में खर्च करने की बजाय पंजाब में अपनी राजनीतिक पार्टी को चुनाव में मजबूत करने के लिए पहुंचा रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में सरना ने शनिवार को यह भी बताया कि दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी में करोड़ों रुपये के घोटाले की एफआईआर दर्ज हो गई है। एफआईआर की कॉपी भी मीडिया से सरना ने साझा की। कहा कि दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा इसकी जांच जल्द शुरू करेगी। दोषियों को 10 साल की सजा भी इस मामले में होने का प्रावधान है।
सरना ने यह भी दावा कि 87 लाख रुपये की आर्थिक गड़बड़ी पाई गई है। प्रबंधक कमेटी के रजिस्टर में एक करोड़ 32 लाख रुपये दर्ज था। इसमें 65 लाख रुपये गायब पाए गए हैं। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखकर अवगत कराया गया था कि प्रबंधक कमेटी के पास प्रतिबंधित साढ़े 38 लाख रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस द्वारा मामला नहीं दर्ज करने पर पुलिस आयुक्त को भी पत्र लिखा गया था। गृहमंत्रालय और दिल्ली पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद ही आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज किया है। अब इस आर्थिक गड़बड़ी की गहराई से जांच होगी। दोषी पाए जाने पर 10 साल की सजा संभव है।
सरना ने कहा कि पंजाब में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए दिल्ली कमेटी का पैसा भेजा जा रहा है। कमेटी में आर्थिक निगरानी के लिए एक रिसीवर नियुक्त किया जाना चाहिए ताकि गुरु की गोलक को लुटने से बचाया जा सके। प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरविंदर सिंह सरना ने भी दावा किया है प्रबंधक कमेटी के राजस्व की जब जांच की गई तो 1.30 करोड़ रुपये का रिकार्ड दिखाया गया, जिसमें साढ़े 38 लाख रुपये पुरानी नकदी मिली है। अकाली दल के नेताओं को गुरु की गोलक का हिसाब देना ही पड़ेगा।