फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Govt to start Patakhe nahin Diya Jalao campaign from 27 oct ahead of Diwali festival

दिवाली 2021: दिल्ली सरकार 27 अक्तूबर को शुरू करेगी 'पटाखे नहीं, दीया जलाओ' मुहिम, लोगों को किया जाएगा जागरूक 

Mon, 25 Oct 2021 09:53 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 25 Oct 2021 09:53 PM IST
सार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के समय पटाखों के जलने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए सरकार ने इस बार भी दिवाली के मौके पर पटाखे की खरीद-बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध जारी रखा है।
 

विज्ञापन
Delhi Govt to start Patakhe nahin Diya Jalao campaign from 27 oct ahead of Diwali festival
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दिल्ली पुलिस और पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक की। इस दौरान 27 अक्तूबर से 'पटाखे नहीं, दीया जलाओ' अभियान शुरू करने का फैसला लिया गया। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि इस अभियान से पटाखे जलाने पर पाबंदी लगेगी तो दीये के साथ दिवाली मनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस अभियान के तहत दिल्ली पुलिस के सभी 15 जिलों में 15 टीम में 157 सदस्य होंगे। 33 एसडीम के नेतृत्व में टीमें गठित की जाएंगी ताकि अलग अलग क्षेत्रों में अभियान को चलाया जा सके। नियमों का उल्लघंन करने पर पुलिस और एसडीम की तरफ से आईपीसी की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने अपील की है कि दीपावली पर अखबारों में छपने और टीवी पर चलने के लिए जो भी विज्ञापन बन रहे हैं, उसमें दिपावली के प्रतीक के तौर पर पटाखे की जगह दीये का प्रयोग करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिवाली के समय पटाखों के जलने से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसे रोकने के लिए सरकार ने इस बार भी दिवाली के मौके पर पटाखे की खरीद-बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध जारी रखा है।

पटाखों पर पाबंदी सख्ती से होगी लागू 
दिल्ली सरकार ने पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट को 28 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें दिल्ली के अंदर पटाखों के लिए लाइसेंस को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पिछले साल ग्रीन पटाखों को लाइसेंस दिया गया था, बावजूद इसके व्यापारियों ने पटाखे खरीद लिए जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था। 

दिल्ली पुलिस लाइसेंसिंग(मुख्यालय) की तरफ से छह अक्तूबर को सभी जिलों में प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए हैं। पाबंदी को जमीनी स्तर पर लागू करने और जागरुकता के मद्देनजर संयुक्त बैठक हुई।

दीये जलाने के लिए किया जाएगा लोगों को जागरूक
गोपाल राय ने कहा कि पटाखे नहीं, दीया जलाओ अभियान का शुभारंभ 27 अक्तूबर से किया जाएगा। इस अभियान के दो हिस्से हैं। पहला पटाखे जलाने से लोगों को रोकना जबकि दूसरे के तहत आरडब्ल्यूए के साथ पुलिस अधिकारी, एसडीएम के जरिए बैठक कर लोगों को दिवाली पर दीये के साथ मनाने के लिए प्रोत्साहित करना। दिल्ली में थानों के स्तर पर पटाखों की खरीद-बिक्री या इसे फोड़ने वालों की जांच की जाएगी। 

जिला स्तरीय टीमें बाजारों में पेट्रोलिंग करेगी तो आरडब्ल्यूए और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर लोगों को पटाखे नहीं फोड़ने और दीये जलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। 

आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन और एनजीओ करेंगे लोगों को जागरूक 
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली के अंदर कहीं भी पटाखे की खरीद-बिक्री या जलाने की घटना सामने आती है तो दिल्ली पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर, इसकी सूचना दी जा सकती है। इसे रोकने के लिए पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के साथ-साथ एसडीएम की टीमें भी इस अभियान में साथ होंगी। 

दिल्ली के सभी क्षेत्रों में आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशनों, एनजीओ के साथ 28, 29 अक्तूबर को जागरुकता अभियान चलाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। फिर भी नियमों की अनदेखी होती है तो पुलिस और एसडीम की तरफ से आईपीसी की धारा 188 और 286 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

उनपर विस्फोटक अधिनियम के तहत एक्ट 5/9बी के तहत कार्रवाई की जाएगी। फिर भी अगर कोई जिद पर अड़ा है तो उनके खिलाफ अलग अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed