फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi govt asks cab aggregators to come forward to share cost to train women as drivers

Delhi: महिलाओं को पेशेवर चालक के रूप में प्रशिक्षित करने की तैयारी, दिल्ली सरकार ने जारी किया नोटिस

Wed, 27 Jul 2022 01:11 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 Jul 2022 01:11 PM IST
सार

प्रशिक्षण के सफल समापन पर फ्लीट मालिकों या एग्रीगेटर्स द्वारा प्रायोजित महिला ड्राइवरों को फ्लीट मालिकों/ एग्रीगेटर्स द्वारा नौकरी दी जाएगी। इच्छुक फ्लीट मालिकों या एग्रीगेटर्स को 30 जुलाई तक मेल भेजकर जानकारी देनी होगी।

विज्ञापन
Delhi govt asks cab aggregators to come forward to share cost to train women as drivers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : file photo

विस्तार

दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने महिलाओं को वाणिज्यिक ड्राइवरों के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए कैब एग्रीगेटरों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है। विभाग इसके लिए लागत का 50 प्रतिशत वहन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने 18 जुलाई को घोषणा की थी कि वह उन्हें वाणिज्यिक ड्राइवरों के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए लागत का 50 प्रतिशत वहन करेगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग द्वारा बुधवार को इस बाबत एक पब्लिक नोटिस भी जारी किया गया है। इसके अनुसार महिला ड्राइवरों को प्रशिक्षित करने पर होने वाले खर्च को परिवहन विभाग और बेड़े के मालिकों या एग्रीगेटर्स के बीच 50:50 के आधार पर साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि प्रशिक्षण के सफल समापन पर फ्लीट मालिकों या एग्रीगेटर्स द्वारा प्रायोजित महिला ड्राइवरों को फ्लीट मालिकों/ एग्रीगेटर्स द्वारा नौकरी दी जाएगी। इच्छुक फ्लीट मालिकों या एग्रीगेटर्स को 30 जुलाई तक roadsafetytptdelhi@gmail.com पर मेल भेजकर जानकारी देनी होगी। वहीं, इच्छुक महिलाएं परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाकर 15 अगस्त तक फॉर्म भर सकती हैं।

दिल्ली सरकार ने पहली ही बताया था कि महिलाओं की ट्रेनिंग बुराड़ी, लोनी और सराय काले खां में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed