सात मोहल्ला क्लीनिक पर कार्रवाई; डॉक्टर समेत स्टाफ को हटाया, फर्जी तरीक से लगा देते थे अटेंडेंस
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में तैनात सात डॉक्टरों सहित 26 कर्मचारियों को कथित तौर पर अधिक उपस्थिति के कारण पैनल से हटा दिया गया है। अटेंडेंस सिस्टम में गड़बड़ी कर सही समय पर पंच कर दिया करते थे। सुबह आठ बजे के आस पास अटेंडेंस लगा दिया करते थे।
विस्तार
Delhi में 500+ Mohalla Clinics हैं जहां मरीजों का मुफ़्त इलाज होता है।
— AAP (@AamAadmiParty) September 20, 2023
कई जगह से शिकायत आ रही थी कि Doctors देरी से आते हैं
जांच की तो पाया कि 7 Mohalla Clinics के Attendance के लिए Electronic System में गड़बड़ी करके 8 बजे की अटेंडेंस लगा रहे थे
वहां सभी Doctors, Mohalla… pic.twitter.com/KyirWa7H56
उन्होंने बताया कि लोग डॉक्टरों व कर्मचारियों के ड्यूटी पर देर से आने से काफी परेशान थे। जांच के दौरान बायोमेट्रिक सिस्टम में मिली गड़बड़ी के आधार पर इन डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मामले को लेकर भारद्वाज ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि दिल्ली में करीब 500 मोहल्ला क्लीनिक हैं। यहां प्रतिदिन लोगों को मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि क्लीनिक के नियम अनुसार डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को सुबह आठ बजे पहुंचना होता है और दोपहर दो बजे तक क्लीनिक में मौजूद रहना अनिवार्य होता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि सात क्लीनिक के संबंध में शिकायत मिली थी। इनमें पांच क्लीनिक दक्षिण पश्चिम जिला और एक मोहल्ला क्लीनिक उत्तर-पूर्वी जिला में हैं, जबकि एक अन्य मोहल्ला क्लीनिक शाहदरा जिले में स्थित है। उन्होंने बताया कि इन सभी मोहल्ला क्लीनिकों से उन सभी डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को निकाल दिया गया है, जिनके संबंध में मिली शिकायतें सत्य साबित हुई थी।