फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government recovered one crore rupees FIR registered against 66 flouting corona rules On new year 2022  

दिल्ली में कोरोना नियमों का उल्लंघन: नये साल पर सरकार ने वसूले एक करोड़ रुपये, 66 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 02 Jan 2022 02:05 PM IST
सुशील कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 02:05 PM IST
सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में येलो अलर्ट लागू है। इस बीच कई सारे लोग कोरोना नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए।

विज्ञापन
delhi government recovered one crore rupees FIR registered against 66 flouting corona rules On new year 2022  
कोरोना का चालान काटते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना नियमों के उल्लंघन के मामले में नए साल के पहले दिन दिल्ली वालों ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना दिया है। साथ ही 66 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 4800 से अधिक लोगों ने मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना दिया है।  

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली में येलो अलर्ट लागू है। इस बीच कई सारे लोग कोरोना नियमों के उल्लंघन के दोषी पाए गए। इसके चलते 1 जनवरी 2022 को एक करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया और 66 एफआईआर दर्ज की गई। 
विज्ञापन


राजधानी में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कुल 4,997 मामले देखे गए। जिसमें मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना और सार्वजनिक स्थानों पर थूकना शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्शन मोड में ट्रैफिक पुलिस
वहीं, कोविड के बढ़ते मामलों के चलते इस बार नए साल का जश्न लोग नहीं मना सके। लेकिन नाइट कर्फ्यू से पूर्व लोगों ने जमकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया। ट्रैफिक पुलिस भी एक्शन मोड में दिखाई दी। शुक्रवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 657 लोगों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान किए। इनमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 370 लोगों के चालान किए गए। दूसरी ओर कोविड नियमों को लेकर भी पुलिस की सख्ती दिखी। पुलिस ने कोविड नियम तोड़ने वाले 870 लोगों के चालान किए और 294 लोगों के चालान किए। 


नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किए व्यापक इंतजाम
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। जगह-जगह पिकेट लगाकर वाहन चालकों की जांच की गई। इसके अलावा हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए लोकल पुलिस को अलर्ट किया गया था। इसी कड़ी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम को कुल 657 वाहन चालकों के चालान किए। इनमें शराब पीकर वाहन चालाने के 36, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने के 103, बिना हेलमेट के 370, दोपहिया पर तीन लोगों के चलने के 48 व अन्यों के 100 चालान किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed