फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government issued show-cause notice to gangram hospital over alleged violation of some norms treatment of patient

दिल्ली सरकार: मरीजों का इलाज न करने पर गंगा राम अस्पताल को नोटिस जारी 

Mon, 04 Oct 2021 07:29 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 04 Oct 2021 07:29 PM IST
सार

सर गंगा राम अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि नोटिस में लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के अधिकारी उठाए गए मुद्दों का जवाब दे रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi government issued show-cause notice to gangram hospital over alleged violation of some norms treatment of patient
गंगाराम अस्पताल, दिल्ली - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने सर गंगाराम अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अस्पताल पर आरोप है कि उसने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के मरीजों को भर्ती करने से इनकार किया है। हालांकि, अस्पताल ने इस तरह के आरोपों को गलत बताया है।

विज्ञापन


एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने दिल्ली नर्सिंग होम पंजीकरण (संशोधन) नियम, 2011 की विभिन्न धाराओं के तहत उल्लंघन के लिए सर गंगा राम अस्पताल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पूर्व में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) की श्रेणी के मरीजों की शिकायत थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा था, जबकि आरक्षित बिस्तर खाली थे। निदेशालय  द्वारा पूछने पर अस्पताल ने सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं दिए थे। दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उठाए गए सवालों का जवाब दिया जा रहा है। यदि किसी तरह की गलतफहमी है तो जल्द ही इसमें सुधार भी होना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, करोल बाग के आप विधायक विशेष रवि ने एक बयान में दावा किया है कि वह लंबे समय से दिल्ली डीजीएचएस के साथ इस मामले को उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा ईडब्ल्यूएस मानदंडों का उल्लंघन को लेकर लगातार पत्र भी लिखा गया था। पत्र में ईडब्ल्यूएस रोगियों का उस स्थिति में भी भर्ती नहीं करना शामिल था, जब इस श्रेणी के रोगियों के लिए बड़ी संख्या में बेड खाली पड़े थे। ऐसे रोगियों को कोरोना का बहाना बनाकर इलाज से इंकार किया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि सर गंगाराम अस्पताल 675 बिस्तरों के साथ दिल्ली के बड़े अस्पतालों में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed