फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi government has made arrangements for more than 476 crores for the development of mandis

बजट पास : दिल्ली सरकार ने मंडियों के विकास के लिए 476 करोड़ से अधिक की व्यवस्था की

Fri, 15 Apr 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 15 Apr 2022 04:40 AM IST
सार

दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड की बैठक में कृषि मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बजट में भारी राशि का प्रावधान होने से गाजीपुर, आजादपुर, टिकरी खामपुर समेत सभी मंडियों की कई नई परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
Delhi government has made arrangements for more than 476 crores for the development of mandis
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली सरकार ने मंडियों के विकास के लिए 476.89 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड की बैठक में कृषि मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बजट में भारी राशि का प्रावधान होने से गाजीपुर, आजादपुर, टिकरी खामपुर समेत सभी मंडियों की कई नई परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन


इस मौके पर गोपाल राय ने बताया कि इस बजट में लगभग 178.73 करोड़ रुपये एपीएमसी आजादपुर, 13.34 करोड़ रुपये फल/सब्जी मार्केट गाजीपुर, 13.96 करोड़ रुपये एफपी एंड ईएमसी गाजीपुर, 08 करोड़ रुपये फूल मंडी गाजीपुर, 18.91 करोड़ रुपये एपीएमसी केशोपुर, 45.03 करोड़ रुपये एपीएमसी नरेला, 05.32 करोड़ रुपये एपीएमसी नजफगढ़ और 193.57 करोड़ रुपये बोर्ड को आवंटित किए गए है। टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण के साथ-साथ, फल और सब्जी मंडी और पोल्ट्री बाजार, गाजीपुर के विकास और गाजीपुर फूल मंडी के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।  इसके लिए बजट में 303 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी के किसान भवन का नवीनीकरण होगा
किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आजादपुर मंडी के किसान भवन के नवीनीकरण किया जाएगा। आजादपुर मंडी में सब्जियां एवं फल बेचने के लिए किसान आते हैं और कई बार उनको एक-दो दिन तक रुकना पड़ता है। किसानों के ठहरने के लिए यहां किसान भवन बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी मंडियों में सीसीटीवी कैमरे जल्द लगेंगे
सभी मंडियों में हो रहे कार्यों की निगरानी रखने के लिए उनमें सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों के माध्यम से मंडियों की सुरक्षा कड़ी निगरानी में रहेगी। इसके अलावा लोगों की आवाजाही पर भी ध्यान दिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed