फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi government awaits approval of caqm to open schools

दिल्ली: स्कूल खोलने के लिए सीएक्यूएम की मंजूरी का इंतजार, राजधानी के अंदर ट्रकों पर बैन अभी रहेगा जारी

Tue, 14 Dec 2021 01:25 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Dec 2021 01:25 AM IST
सार

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर ट्रकों  के प्रवेश पर पाबंदी अभी जारी रहेगी। वहीं, निर्माण और डिमोलिशन कार्यों पर बैन हटाने के लिए कई एजेंसियों ने मौखिक तौर पर निवेदन किया है।

विज्ञापन
delhi government awaits approval of caqm to open schools
दिल्ली सरकारी स्कूल - फोटो : Twitter

विस्तार

हवाओं में सुधार होने और शिक्षा विभाग प्रस्ताव मिलने के बाद भी दिल्ली के स्कूलों के खुलने के अभी आसार नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली सरकार को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के निर्णय का इंतजार है। शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को सरकार ने सीएक्यूएम को भेज दिया गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही स्कूलों को खोला जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, निर्माण कार्यों पर लगी रोक को हटाने पर सरकार 16 दिसंबर की बैठक में विचार करेगी। जबकि सीएनजी, इलेक्ट्रिक व आवश्यक सेवाओं में कामर्शियल वाहनों को छोड़कर ट्रकों के दिल्ली प्रवेश पर बंदिश जारी रहेगी। एंटी डस्ट अभियान, एंटी ओपन बर्निंग अभियान, पानी का छिड़काव और वाहनों के पीयूसी चैक का अभियान अगले आदेश तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रदूषण की स्थिति को लेकर सोमवार को संबंधित विभागों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की गई। प्रदूषण के स्तर में पिछले एक सप्ताह से धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। एक दिसंबर से 12  दिसंबर तक प्रदूषण का स्तर 250 से 325 के आस-पास रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आगामी 14 से 16 दिसंबर तक प्रदूषण स्तर के थोड़ा बढ़ने के संकेत हैं। इसके बाद प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय के मुताबिक, शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने से जुड़ा दो प्रस्ताव पर्यावरण विभाग को सोमवार को ही भेजा है। इसमें कहा गया है कि छठवीं से लेकर बड़ी कक्षाओं के छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, इंस्टीट्यूट और कोचिंग तत्काल खोले जाएं। जबकि प्राइमरी से पांचवी कक्षा तक के छात्रों के लिए 20 दिसंबर से स्कूल खोले जाएं। बैठक में फैसला लिया गया है कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट का फैसला आने तक स्कूलों को बंद रखा गया। इसके लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट को भेज रही है। उसके निर्णय के बाद स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी होगा।

ट्रकों पर पाबंदी रहेगी जारी, निर्माण कार्यों की समीक्षा 16 को
गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के अंदर ट्रकों  के प्रवेश पर पाबंदी अभी जारी रहेगी। वहीं, निर्माण और डिमोलिशन कार्यों पर बैन हटाने के लिए कई एजेंसियों ने मौखिक तौर पर निवेदन किया है। उनको निर्देश दिया गया है कि वह लिखित में सरकार और एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन को आवेदन दें। इसके आधार पर विचार किया जाएगा। इसके लिए 16 दिसंबर को दोबारा बैठक बुलाई गई है। 

गोपाल राय ने बताया कि सभी विभागों को धूल प्रदूषण नियंत्रण को लेकर पानी छिड़काव का अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया है। एंटी-डस्ट कैंपेन के तहत साइटों का विजिट चालू रहेगा। अभी तक 6953 साइटों का टीमों ने विजिट किया है। इसमें से 597 को नोटिस देकर 1.65 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। 


एंटी-ओपन बर्निंग अभियान भी जारी रहेगा। इस अभियान के तहत अभी तक 16,580 साइटों का निरीक्षण किया गया है, जिसमें 2490 जगहों पर नोटिस जारी किया गया। अभी तक 46.96 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ग्रीन दिल्ली ऐप के तहत अक्टूबर से अभी तक 6975 शिकायत आई हैं। जिनमें से 5686 यानि कि लगभग 81 फ़ीसदी शिकायतों का निपटारा किया गया है। ग्रीन दिल्ली एप पर सबसे ज्यादा शिकायतें दक्षिण दिल्ली नगर निगम से आयी हैं। पीयूसी चेक आगे भी होती रहेगी। प्रदूषण सर्टिफिकेट न मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। इस अभियान के तहत अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक 19.50 लाख पीयूसी सर्टिफिकेट चेक किए गए हैं। अनमें से 49 हजार गाड़ियों का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed