फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Girl strangled to death in Burari, body found in semi-naked condition friend's husband absconding

दिल्ली: बुराड़ी में युवती की गला घोंटकर हत्या, अर्द्धनग्न हालत में मिला शव, सहेली के पति पर शक

Sun, 20 Feb 2022 02:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 02:59 PM IST
सार

शुक्रवार रात करीब 7.56 बजे प्रियंका रावत बी-ब्लॉक, कौशिक एन्क्लेव स्थित अपने घर पहुंची। अंदर जमीन पर उसकी सहेली शालू (24) का शव पड़ा था। शालू के शरीर पर आधे कपड़े भी नहीं थे। प्रियंका ने मामले की सूचना पुलिस को दी। उसका पति मौके से फरार था।

विज्ञापन
Delhi: Girl strangled to death in Burari, body found in semi-naked condition friend's husband absconding
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सनसनीखेज मामले में युवती की हत्या कर दी गई। 24 वर्षीय युवती का शव उसकी सहेली के घर पर अर्द्धनग्न हालत में मिला। सहेली घर पहुंची तो जमीन पर युवती का शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद से सहेली प्रियंका रावत का पति अमन बिष्ट मौके से गायब मिला है।

विज्ञापन


युवती के साथ जोर जबरदस्ती की आशंका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अगले ही माह युवती की शादी होने वाली थी। उसके पिता शादी के कार्ड लेकर गांव गए हुए हैं। बुराड़ी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अमन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 7.56 बजे प्रियंका रावत बी-ब्लॉक, कौशिक एन्क्लेव स्थित अपने घर पहुंची। जैसे ही प्रियंका अपने बैडरूम में पहुंची, उसके होश उड़ गए। अंदर जमीन पर उसकी सहेली शालू (24) का शव पड़ा था। शालू के शरीर पर आधे कपड़े भी नहीं थे। प्रियंका ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शालू की मां को उसकी मौत की खबर दी। युवती के गले पर चोट के निशान मिले।


पत्नी के लिए साड़ी खरीदवाने के बहाने बुलाया था

शालू की मां ने बताया कि शाम के समय उनकी बेटी घर पर मौजूद थी। इस बीच प्रियंका के पति अमन का फोन आया। उसने शालू से कहा कि वह अपनी पत्नी प्रियंका को साड़ी गिफ्ट करना चाहता है। चूंकि उसे साड़ी खरीदने का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए उसकी मदद चाहिए। शालू मां को कुछ देर में आने की बात कर अमन के साथ चली गई।

जबरदस्ती किए जाने की भी आशंका

पुलिस ने छानबीन की तो आरोपी अमर गायब मिला। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। जिस तरह शालू का शव बरामद हुआ है, उसे देखकर लगता है कि शालू के साथ जबदरस्ती की गई है। शालू के परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। अगले माह उनकी बेटी की शादी होने वाली थी। कार्ड भी छप गए हैं। शालू ने डीयू से ग्रेजुएशन किया हुआ था। प्रियंका और वह पिछले काफी समय से सहेली थीं। बुराड़ी थाना पुलिस अमन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed