{"_id":"61f72ee8a8a9b97a6e1a91b5","slug":"delhi-fraud-of-1-75-crores-in-the-name-of-getting-flat-in-luxury-apartment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ की ठगी, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के नाम पर 1.75 करोड़ की ठगी, गिरफ्तार
Mon, 31 Jan 2022 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:05 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार मावी(47) की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लेट देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने साथियों के साथ सैंकड़ों पीड़ितों से 1.75 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। ये दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी अपार्टमेंट बनाकर फ्लेट देने का झांसा देते थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार मावी(47) की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार शाखा की आईजीआईएस में तैनात इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की टीम को संजीव कुमार मावी के बारे में सूचना मिली थी। 29 जनवरी को सूचना मिली थी कि आरोपी संजीव सेक्टर-134, नोएडा यूपी में आएगा। इंस्पेक्टर अनिल शर्मा की देखरेख में एसआई महावीर व अरविंद अहलावत की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाहरी दिल्ली के रणहौला मामले में दर्ज एफआईआर में दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान मूलरूप से मेरठ निवासी संजीव ने खुलासा किया कि उसने सहयोगियों के साथ 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की थी। दिल्ली एनसीआर में 2016-17 में लग्जरी अपार्टमेंट में फ्लेट दिलाने के बहाने पीड़ितों के साथ ठगी की। उसने पवन भड़ाना (जीजा) और साथी रवि शुक्ला के साथ विभिन्न शेल फर्मों / कंपनियां संपदा रीयलकॉन प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमलैंड हाई-टेक प्रोजेक्ट्स प्रा.,ड्रीमलैंड म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड,ड्रीमलैंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, ड्रीमलैंड प्रमोटर्स एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड,एस पी प्रॉप्स प्राइवेट लिमिटेड और एएमबी इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड बनाई थीं।
विज्ञापन
इसने ड्रीमलैंड प्रमोटर्स एंड कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड नामक नकली रियल एस्टेट फर्म के तहत द विलो लक्जां अपार्टमेंट नामक एक परियोजना शुरू की। क्रॉसिंग रिपब्लिक, एनएच24 गाजियाबाद, यू.पी. में प्रति व्यक्ति करीब सवा लाख रुपये जमा करवाए और 1.75 करोड़ ठगने के बाद गायब हो गए। आरोपी के खिलाफ दिल्ली व गाजियाबाद में साठ से ज्यादा मामला दर्ज हैं।