फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Firing video Three miscreants opened fire at a cable office in Delhi one injured

Delhi Firing: केबल ऑफिस में दिनदहाड़े चली गोलियां, दो बदमाशों ने घुसकर मचाया उत्पात, फायरिंग से बचते दिखे लोग

Tue, 28 Feb 2023 02:00 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अभिषेक वर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 02:00 PM IST
सार

Delhi Firing: दिल्ली के एक केबल ऑफिस में यह घटना घटी। इस दौरान ऑफिस में तीन लोग बैठे थे। बताया जा रहा है कि उसमें से एक कर्मचारी और उसके दो दोस्त पास में बैठे थे। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
Delhi Firing video Three miscreants opened fire at a cable office in Delhi one injured
दिल्ली में केबल ऑफिस में घुसकर फायरिंग करते बदमाश। - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक केबिल ऑफिस में घुसकर तीन बदमाशों ने कर्मचारियों और वहां बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। कॉलर के जरिए मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। वहीं, पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

 

चंचल पार्क के सोमबाजार रोड स्थित केबल ऑफिस में मंगलवार को यह घटना सामने आई। वीडियो में दिख रहा है कि बेखौफ बदमाश बेधड़क केबल ऑफिस के अंदर घुस आए और जमकर फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग आए थे। जिसमें से केबल ऑफिस के अंदर केवल दो लोग गए और बंदूक निकालकर कई राउंड गोलियां बरसा दीं। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। फायरिंग की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त ऑफिस में केबल ऑपरेटर हितेश और उसके दो दोस्त रोहन और वरुण बैठे थे। इस गोलीबारी में 22 वर्षीय हितेश को गोली लगी है। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गोली लगने से घायल हुए हितेश को पास के ही राठी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।


डीसीपी आउटर हरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के चंचल पार्क स्थित केबल ऑफिस में फायरिंग की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल आई थी। तीन लड़के ऑफिस में घुसे और अंदर बैठे लोगों पर फायरिंग कर दी। एक व्यक्ति घायल हुआ है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed