{"_id":"61405ff0624ba90f18210c63","slug":"delhi-fire-broke-out-in-a-factory-in-the-inderlok-area-undertaking-the-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: इंद्रलोक में प्लास्टिक के खिलौने बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: इंद्रलोक में प्लास्टिक के खिलौने बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने पाया काबू
Tue, 14 Sep 2021 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 14 Sep 2021 02:10 PM IST
सार
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12.00 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि प्लाट नंबर-389, शहजादा बाग फेज-1, इंद्रलोक में खिलौना बनाने की फैक्टरी में आग लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली की फैक्टरी में आग बुझाता दमकलकर्मी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में मंगलवार दोपहर प्लास्टिक के खिलौने बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग से बेसमेंट में रखा प्लास्टिक का सामान और मशीन जल गई। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मामला दर्ज कर आग के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार दोपहर 12.00 बजे उनकी टीम को सूचना मिली कि प्लाट नंबर-389, शहजादा बाग फेज-1, इंद्रलोक में खिलौना बनाने की फैक्टरी में आग लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 100 गज की इमारत में बेसमेंट के अलावा भूतल व चार मंजिल बनी थी। आग बेसमेंट में लगी थी। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि आग को ऊपरी मंजिलों पर बढ़ने नहीं दिया गया। प्लास्टिक का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैली। करीब 2.00 बजे आग पर काबू पा लिया गया। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि फैक्टरी इंद्रलोक में रहने वाला लाइक अहमद चला रहा था। बिल्डिंग का मालिक इशार अहमद है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।