{"_id":"6208b1becddd33068f3dbaf4","slug":"delhi-fire-breaks-out-in-restaurant-in-uttam-nagar-fire-brigade-rescues-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: उत्तम नगर में रेस्तरां में लगी आग, दमकल विभाग ने तीन लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: उत्तम नगर में रेस्तरां में लगी आग, दमकल विभाग ने तीन लोगों को बचाया
Sun, 13 Feb 2022 12:52 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:52 PM IST
सार
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.45 बजे कॉल आई कि उत्तम नगर में गांधी चौक मोहन गार्डन में एस-12 इमारत में स्थित एक रेस्तरां में आग लग गई है। मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गईं।
विज्ञापन
रेस्तरां में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में रविवार सुबह एक रेस्तरां में आग लग गई, जिसके बाद वहां अफरा--तफरी मच गई। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग ने पांच गाड़ियां भेज दीं। दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 10.45 बजे कॉल आई कि उत्तम नगर में गांधी चौक मोहन गार्डन में एस-12 इमारत में स्थित एक रेस्तरां में आग लग गई है। मौके पर पांच गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आग मिठाई की दो दुकानों और रेस्तरां में हुई है। दिल्ली दमकल विभाग ने तीन लोगों को बचा लिया है। दमकल विभाग ने संभावना जताई है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन