{"_id":"628278df9423c73693233de6","slug":"delhi-fire-breaks-out-at-shoe-factory-in-narela-industrial-area-nine-fire-tenders-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: नरेला औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं, दमकल की नौ गाड़ियां मौके पर
Mon, 16 May 2022 09:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 16 May 2022 09:47 PM IST
सार
जांच करने पर पता चला कि आग लगने के दौरान 10 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन आग लगते ही सभी बाहर निकल गए। उसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
जूता फैक्टरी में आग लगी
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विस्तार
नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में सोमवार रात एक प्लास्टिक का सामान बनाने वाली की फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग के तेजी से फैलने से दस और गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि आग को नियंत्रित कर लिया गया है। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में दस लोग काम कर रहे थे। सभी सुरक्षित बाहर निकल गए थे। मौके पर 9 गाड़ियां आग पर काबू करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
दमकल अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 8.18 बजे नरेला के भोरगढ़ स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। आस पास के फायर स्टेशन से 4 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन तब तक आग दूसरी मंजिल पर फैल चुकी थी। तुरंत दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर बुलाया लिया गया।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि आग लगने के दौरान 10 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे, लेकिन आग लगते ही सभी बाहर निकल गए। उसके बाद दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री आदर्श नगर निवासी मुकेश गुप्ता की है। उसने पहली और दूसरी मंजिल को आनंद पर्वत निवासी विवेक को किराए पर दिया है। जिसमें वह प्लास्टिक सामान बनाने का काम करता है। काम के दौरान कुछ केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। आग लगने के बाद कुछ धमाके भी हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आग को नियंत्रित कर लिया गया है और दमकल की नौ गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन