फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi : Fear of attack by Khalistan supporters on foreign guests

Delhi : विदेशी मेहमानों पर खालिस्तान समर्थकों के हमले की आशंका, मिलेगी प्रधानमंत्री स्तर की सुरक्षा

Thu, 02 Mar 2023 03:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 03:33 AM IST
सार

खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को इस बारे में सूचना दी है। जी-20 की बैठकों के लिए कई देशों के गणमान्य दिल्ली पहुंचे हैं। 
 

विज्ञापन
Delhi : Fear of attack by Khalistan supporters on foreign guests
demo pic...

विस्तार

देश की छवि खराब करने के लिए खालिस्तान समर्थक विदेशी मेहमानों के काफिले पर आतंकी हमले का प्रयास कर सकते हैं। खुफिया विभाग ने गृह मंत्रालय को इस बारे में सूचना दी है। जी-20 की बैठकों के लिए कई देशों के गणमान्य दिल्ली पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के अजनाला थाने पर हमले व दिल्ली में दो महीने पहले खालिस्तान समर्थित पोस्टर लगाए जाने के मद्देनजर मंत्रालय सतर्कता बरत रहा है। मंत्रालय ने उच्चस्तरीय बैठक के बाद मंगलवार शाम को ही अलर्ट जारी कर दिया। विदेशी मेहमानों को दिल्ली में अब प्रधानमंत्री के स्तर की सुरक्षा मिलेगी। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन मेहमानों के लिए खास इनपुट हैं, उन्हें छोटे विमानों से आईजीआई एयरपोर्ट से सफदरजंग एयरपोर्ट लाया जाएगा। यहां से भारी सुरक्षा में होटल पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट से होटलों तक लगातार तीन दिन भारी संख्या में पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। 100-100 मीटर की दूरी पर 20 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के प्रशिक्षु जवानों को भी सुरक्षा में तैनात किया गया है। उनकी ट्रेनिंग फिलहाल रोक दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed