फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: False allegation of attempt to murder by in-laws, Shaheen Bagh police arrested father-son

दिल्ली: ससुरालजनों पर लगाया गोली मारकर हत्या के प्रयास का झूठा आरोप, शाहीन बाग पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 09:44 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Jan 2022 09:44 AM IST
सार

शाहीन बाग पुलिस के पास सात जनवरी को राशिद अंसारी ने फोन कर बताया था कि उनकी दुकान पर दो बाइकसवारों ने गोलीबारी की है। उन्होंने इसके लिए अपने बेटे के ससुरालीजनों पर शक जताया था।

विज्ञापन
Delhi: False allegation of attempt to murder by in-laws, Shaheen Bagh police arrested father-son
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पिता-पुत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहीनबाग में झूठी कॉल करना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। पिता-पुत्र ने अपनी दुकान में गोली चलाकर पुलिस को झूठी कॉल कर दी कि बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर फायरिंग कर उनकी हत्या करने की कोशिश की है। मगर आरोपियों की चालाकी पुलिस के सामने ज्यादा दिन तक नहीं चली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की चालाकी का पर्दाफाश कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से खोखा, पिस्टल व वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी श्वेता पांडेय के अनुसार शाहीनबाग पुलिस को सात जनवरी को राशिद अंसारी ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह बेटे मोहम्मद शारिक के साथ रात करीब नौ बजे दुकान पर बैठा हुआ था, तभी हेलमेट पहने बाइक पर दो युवक आए और उन पर गोली चलाकर फरार हो गए। एसआई शील मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में एक खोखा पड़ा हुआ था और दुकान के शीशे पर गोली लगने का निशान था।

विज्ञापन

हत्या के प्रयास के मामले में मामला दर्ज कर जांच की शुरू

पूछताछ करने पर राशिद अंसारी ने बताया कि उसके बेटे शारिक का उसकी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद है। लगता है गोली शारिक के मेरठ में रहने वाले ससुराल वालों ने चलवाई है। कुछ दिन पहले धमकी भरा फोन आया था। मामला दर्ज कर एसआई शील कुमार शर्मा व हवलदार नित्यानंद की टीम ने जांच शुरू की।

सीसीटीवी खंगालने पर नहीं दिखी कोई बाइक

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर तीनों दिशाओं में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में कोई भी वाहन आता-जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उसमें भी कोई वाहन आता-जाता हुआ नहीं दिखाई दिया। बेटे के ससुरालजनों की कॉल डिटेल खंगाली। आखिरकार पुलिस को पिता राशिद अंसारी व पुत्र मोहम्मद शारिक पर संदेह हुआ और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक देशी पिस्तौल, खाली कारतूस और फर्जी पीसीआर कॉल करने के लिए इस्तेमाल किया गया एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

शिकायतकर्ताओं से पूछताछ की तो कबूल किया अपराध

पूछताछ करने पर जैतपुर एक्सटेंशन निवासी राशिद अंसारी (56) और उसके बेटे मोहम्मद शारिक (24) ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इन्होंने बताया कि बेटे शारिक का उसके ससुराल वालों के साथ वैवाहिक विवाद है और उन्हें कुछ दिन पहले उनके पास से एक धमकी भरा फोन भी आया था। ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए उसने अपने बेटे के साथ साजिश रची। साजिश के तहत पुलिस बुलाकर ससुराल वालों पर हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed