फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Extended judicial custody of policemen accused of death of Kanpur businessman

दिल्ली: कानपुर के कारोबारी की मौत के आरोपी पुलिसकर्मियों की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ी

Sun, 06 Mar 2022 08:29 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 06 Mar 2022 08:29 AM IST
सार

इस मामले में सीबीआई आरोपपत्र दायर कर चुकी है। आरोप पत्र पूर्व एसएचओ या इंस्पेक्टर, तीन पूर्व सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 302, 323, 325, 506, 218, 201, 34, 120-बी और 149 के तहत दायर किया गया था।

विज्ञापन
Delhi: Extended judicial custody of policemen accused of death of Kanpur businessman
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो

विस्तार

अदालत ने गोरखपुर में कानपुर के एक कारोबारी की पीट-पीट कर हत्या के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की न्यायिक हिरासत अवधि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह के समक्ष आरोपियों को पेश किया गया। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च तय की है।

विज्ञापन


इस मामले में सीबीआई आरोपपत्र दायर कर चुकी है।आरोप पत्र पूर्व एसएचओ या इंस्पेक्टर, तीन पूर्व सब-इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल सहित छह लोगों के खिलाफ धारा 302, 323, 325, 506, 218, 201, 34, 120-बी और 149 के तहत दायर किया गया था।

विज्ञापन

आरोप लगाया गया है कि 27 सितंबर को रामगढ़ ताल निरीक्षक जे. सिंह, फलमंडी पुलिस चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अक्षय मिश्रा और विजय यादव और तीन अन्य पुलिसकर्मी कथित रूप से होटल के कमरे में घुस गए थे, जहां व्यवसायी अपने दोस्तों के साथ रुका हुआ था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें विवाद के चलते पीटा, जिसके दौरान गुप्ता की मौत हो गई। सीबीआई ने यूपी सरकार के अनुरोध पर दो नवंबर, 2021 को मामला दर्ज किया और 29 नवंबर, 2021 को जांच अपने हाथ में ले ली थी। 

तिहाड़ जेल में हैं सभी आरोपी

अदालत ने हालही में आरोपी पुलिसकर्मियों थाना प्रभारी जगत नारायण सिंह, दारोगा अक्षय मिश्रा समेत सभी छह आरोपियों को तिहाड़ शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। 26 फरवरी को आरोपी राउज एवेन्यू कोर्ट में वर्चुअल तौर पर पेश हुए थे। इस दौरान मृतक मनीष गुप्ता के परिजनों के अलावा सीबीआई टीम भी ऑनलाइन शामिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed