फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Environment Minister to hold high level meeting with senior officials to control pollution

दिल्ली: प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पर्यावरण मंत्री करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक

Sun, 21 Nov 2021 01:04 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 21 Nov 2021 01:04 PM IST
सार

एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक रविवार को खत्म हो रहे प्रतिबंधों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई है। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए बुधवार को शहर में गैर-जरूरी सामान से लदे ट्रकों के प्रवेश और स्कूल व कॉलेजों को बंद करने समेत 10 निर्देश जारी किए थे।

विज्ञापन
Delhi: Environment Minister to hold high level meeting with senior officials to control pollution
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय प्रदेश में खतरनाक स्तर पर चल रहे प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह बैठक रविवार को खत्म हो रहे प्रतिबंधों की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई है। सभी संबंधित विभाग के अधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए बुधवार को अगले आदेश तक शहर में गैर-जरूरी सामान से लदे ट्रकों के प्रवेश और स्कूल व कॉलेजों को बंद करने समेत 10 निर्देश जारी किए थे। दिल्ली सरकार ने 21 नवंबर तक शहर में निर्माण कार्य पर भी प्रतिबंध लगाया था। सरकार ने अपने कर्मियों को रविवार तक घर से काम करने के लिए भी कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राय ने यह भी कहा था कि सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने के लिए 1,000 निजी सीएनजी बसें किराये पर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed